सबसे अहम बात यह है कि पाकिस्तान ने उजै़र पर बलूचिस्तान में अलगाववादी संगठनों की मदद करने का भी आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उज़ैर ने पाकिस्तान से अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे बलोच संगठनों की मदद की. अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि उज़ैर और जाधव का आपस में संपर्क था और वह जाधव की मदद कर रहा था. जाधव की ही तरह उज़ैर पर भी सैन्य अदालत में केस चलाया जाएगा.
आखिर कौन है उज़ैर बलोच?
1. उज़ैर बलोच की अपराध जगत में एंट्री बड़ी फिल्मी है. उसके पिता फ़ैज मोहम्मद उर्फ मामा फ़ैज़ू एक प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर थे. ल्यारी गैंग लीडर हाजी लालू के बेटे अर्शद पप्पू ने फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लिया था. एक छोटी हाथा-पाई के बाद पप्पू ने फ़ैज़ू पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद उज़ैर अपने कज़न रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो गया. जल्द ही उज़ैर का डर ल्यारी की गलियों में उतरने लगा. रहमान की मौत के बाद उज़ैर को उसका उत्तराधिकारी चुना गया.
उज़ैर बलोच Photo: Vice News
2. मार्च 2013 में उज़ैर ने बड़े भयानक तरीके से अपने पिता की मौत का बदला लिया. उसने अरशद पप्पू और उसके तीन साथियों की ल्यारी के एक मैदान में सबके सामने हत्या कर दी. कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी शूट किया था.
3. 2004 में धारा 302 के तहत, उज़ैर पर पहली बार पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद छान-बीन में उसके खिलाफ 55 मामले सामने आए. 2005 में पुलिस अधिकारी चौधरी असलम ने उज़ैर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था.

उज़ैर बलोच Photo: Vice News
4. ल्यारी ऑपरेशन शुरू होने के बाद उज़ैर पाकिस्तान छोड़ कर कहीं भाग गया. बाद में उसे संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अप्रैल 2015 में पाकिस्तानी अधिकारियों को उसे छोड़ना पड़ गया.
5. आखिरकार वो कराची की सरहद के पास वापस नज़र आया. जहां से पिछले साल जनवरी में रेंजर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

उज़ैर बलोच Photo: Vice News
6. अपने 90 दिन की फिजिकल रिमांड के दौरान, उज़ैर बलोच ने कबूला कि उसने 197 हत्याएं की हैं. जिसमें शेरशा स्क्रैप मार्केट हत्याकांड के दौरान हुई 12 व्यापारियों की मौत भी शामिल थी. इसके साथ ही कबूला कि उसने हाजी असलम और उसके पांच बेटों की हत्या के आदेश दिए थे. रिमांड में उसने ये भी बताया कि किस तरह उसने अपने दुश्मन अर्शद पप्पू और उसके साथियों का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतारा था.
7. उज़ैर की चार मंजिला हवेली में एक स्विमिंग पूल और गार्डन के बीच एक छोटा वाटरफॉल फव्वारा है. ये उसकी बाकी की संपत्तियों के मुकाबले कुछ भी नहीं है. पाकिस्तान की जेआईटी रिपोर्ट के मुताबिक ये पाकिस्तान, दुबई, मस्कट और ईरान में अरबों रुपए की संपत्ति का मालिक है.

उज़ैर बलोच Photo: Vice News
8. पाकिस्तान मीडिया में उज़ैर बलोच और सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच लिंक की बात सामने आई है. इसकी पुष्टि फोटोज और वीडियोज से की जा रही है.
9. पाकिस्तानी सेना ने 12 अप्रैल, 2017 को उज़ैर की गिरफ्तारी की सूचना दी. ये सूचना कराची में हुई उसकी गिरफ्तारी के लगभग डेढ़ साल बाद आई है. वो पिछले 15 महीनों से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में था. उज़ैर पर आरोप है कि उसने विदेशी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सुरक्षा की जानकारी दी है.
10. जिस पाकिस्तान आर्म्स ऐक्ट (PAA) के तहत जाधव पर केस चलाया गया, उसी कानून के तहत अब उज़ैर पर भी मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए, वहां का जासूस भारत में मेहमानी उड़ाए










