The Lallantop

घुग्गी भी चढ़े झाड़ू पर, AAP में कॉमेडियंस का टोटल हुआ 5

पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी बोले, मैं भी आम आदमी, मगर लल्लन कुछ और ही पोल खोल रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अगर ये कहावत सच है कि हंसने से खून बढ़ता है, तो एक बात तय है. आम आदमी पार्टी (AAP)जल्दी ब्लड बैंक खोल सकती है. क्योंकि जिस स्पीड से AAP हंसने का जुगाड़ कर रही है. पॉलिटिक्स का तो नहीं पता. पर एक दिन अपना कॉमेडी शो जरूर शुरू कर सकती है. हां नहीं तो. एक के बाद एक कॉमेडियन पार्टी में जुड़ते ही जा रहे हैं. लल्लन के मुताबिक, मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिनके शासनकाल में एक पॉलिटिक्टल पार्टी में इत्ते कॉमेडियंस जुड़े हैं. 'उड़के दिखाने' वाले कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी बुधवार को AAP में शामिल हुए. घुग्गी पार्टी में इकलौते हंसोड़ नहीं हैं. और भी हुनरमंद हैं पार्टी में. हम पांच तो यहीं गिनाए देते हैं. नीचे वीडियो भी लगाए हैं इन कॉमेडियंस की परफॉर्मेंस की. वैल्यूम खोल लेना. अपना नहीं, वीडियो को.
1. अरविंद केजरीवाल: परिवार का मुखिया घर की जिम्मेदारी नहीं समझेगा तो ससुर कौन समझेगा. मौका पाते ही एक बंदा जो चुटकुला छोड़ने से नहीं चूकता है. वो हैं अरविंद केजरीवाल. टॉप पर हैं लिस्ट के.

2. आशुतोष: उफ्फ आशुतोष का एक लाइव शो में रोना. और लोगों का मजे लेना. जमकर हंसे थे लोग. ये एक बड़े कॉमेडियन का हुनर है कि उसके रोने पर लोग हंस दें. लल्लन के मुताबिक, आशुतोष चुटकुलों की किताब भी लिख रहे हैं. नाम होगा- द क्रो प्रिंस, द गपोड़शंख, द लोल: बैटल फॉर रायता. और हां, ये नीचे लटकी वीडियो को बच्चे न देखें. हंसी निकल सकती है.

3. कुमार विश्वास: ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है. मगर धरती की बेचैनी को बस विश्वास समझता है. मैं कह रिया हूं ये आदमी मल्टी टेलेंटेड है. जहां स्टेज पाता है. लोगों को हंसा देता है. क्योंकि मन में है विश्वास. और पार्टी में भी है विश्वास. पूरा विश्वास. केजरू से कित्ती पक्की दोस्ती है. ये तो जानते ही हो. देख लेना एक दिन ये आदमी राज्यसभा पहुंचेगा.

4. भगवंत मान: किस्मत कह लीजिए इसे. यूं तो कॉमेडियन हैं बड़े वाले. पर राजनीति में आ गए. कहते हैं काम भी ठीक ही कर रहे हैं. पर जब पार्टी में आला नेता लोगों को हंसाने में ज्यादा हुनरमंद हों, तो डिप्रेशन बनता है. इसलिए लल्लन ने नंबर 4 पर रखा है. खैर रब्बा खैर करे. भगवंत मान संसद में अपने तंज से कई बार लोगों की चौक ले लेते हैं.

5. घुग्गी : ये भाई तो बुधवार को ही उड़कर AAP में पहुंचे हैं. राजनीति की क्लास तो शुरू होनी है. पर हंसाता भाई खूब था. कॉमेडी शो में भी. और फिल्मों में भी. आप बस यहां इनकी एक परफॉर्मेंस देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=SQYtjDqFBrY&feature=youtu.be और वक्त आ गया है कि लल्लन आप को इन सबकी परफॉर्मेंस दिखाए एकदम फुल्टू. सीट बेल्ट बांध ल्यो. सीने पर नहीं पेट पर. हंसते हंसते पिराने लगता है न. https://www.youtube.com/watch?v=knEHHho4oHM कइसा लगा बताना जरूर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement