The Lallantop

गर्ल्स कॉलेज में पहुंचने के बाद मुझे बस बियर पीनी थी

कॉलेज को लेकर सबकी फैंटेसी होती है. मेरी भी बन रही थी.

Advertisement
post-main-image
हैरसमेंट आज कल एक बहुत बड़ा मुद्दा है.
स्कूल खत्म हुआ. एडमिशन चाहिए था को-एड कॉलेज में. इसकी खास वजह ये थी कि मैं लड़कियों के साथ रह-रहकर पक गई थी. पहली से लेकर बारहवीं तक लड़कियों को ही दाएं-बाएं पाया. लड़कियों से दोस्ती करना मेरे लिए हमेशा से कठिन काम रहा. एक तरह से मेरी दोस्ती लड़कियों से कभी हो ही नहीं पाई. इसलिए सोचा ये था कि कॉलेज में इस चक्कर से छुटकारा मिलेगा. स्कूल खत्म होने पर मेरी दो ख्वाहिशें थीं कॉलेज को लेकर. पहली, कॉलेज में सिर्फ लड़कियां नहीं होनी चाहिए और दूसरा कॉलेज घर से दूर होना चाहिए. पर किस्मत में लड़कियों का साथ एकदम चिप्पक के लिखा था. डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट आई और मेरा नंबर 16 कॉलेजों में आ गया. पर उन 16 में से सबसे अच्छा कॉलेज जो था, वो निकला गर्ल्स कॉलेज. पापा के जानकार एक मास्टरजी थे. उनसे सलाह करके पापा ने निर्णय सुनाया कि एडमिशन इसी गर्ल्स कॉलेज में होगा. लड़कियों के 'अच्छे' कॉलेज में मेरा एडमिशन हो गया. डीयू का कॉलेज. पहले दिन कॉलेज के बाहर लड़कियों को बियर पीते देखा. कॉलेज को लेकर सबकी फैंटेसी होती है. मेरी भी बन रही थी.  उन्हें देखते-देखते मैं आगे बढ़ गई. पर मेरा मन वहीं अटक गया था. मैंने भी सोच लिया कि मैं भी अपनी कॉलेज लाइफ को ऐसे ही हैपेनिंग बनाऊंगी. अब क्लासेज शुरू हुईं तो जैसे-तैसे सहेलियां भी मिल गईं. अब हममें इतनी हिम्मत तो नहीं थी कि कॉलेज के सामने बैठ कर बियर पिएं. तो सोच-विचार कर एक योजना बनाई गई. जिसमें क्लब जाना तय हुआ. कॉलेज घर से 2 घंटे दूर था. देर होने पर जवाबी बहाने सोचे जा चुके थे. 6 लड़कियां जुटीं, जिन्होंने मेरी ही तरह अपनी कॉलेज लाइफ के सपने देखे थे. क्लब जाना तो तय हो गया था, पर इसके बारे में जानकारी किसी के पास नहीं थी.कोई ठोस रिसर्च नहीं की और ना ही किसी सीनियर से बात की. सबने अपने-अपने लेवल पर खोजकर जो कच्ची-पक्की खबर निकाली, उसको लेकर निकल लिए. और हम पहुंच गए राजौरी गार्डन. ये हमारी आज़ादी का पहला स्वाद होने वाला था. अब जो था न, मज़ा था. क्लब के अंदर लाल, नीली, पीली, रंग-बिरंगी लाइट्स. लड़कियों की एंट्री का कोई पैसा तो लगता नहीं था तो एंट्री में कोई दिक्कत नहीं हुई. पर हमको हमारे अलावा लड़कियां वहां दिखीं नहीं. बस 6 लड़कियां थीं. बाकी कूदते-चिल्लाते लड़के. डर लग रहा था. इसलिए सबने जल्दी-जल्दी बियर की चार बोतलें मंगाईं. Campus-Kisse_poster_231016-113136-600x150 मैं इधर बियर लेने गई, वहां वो नाच रहे लड़के आ गए लड़कियों के साथ गुटरगूं करने. लड़कों की बदतमीजी बराबर चल रही थी. माहौल किसी बॉलीवुड पिक्चर में विलन के घर हो रही पार्टी जैसा था. अब बात हेलो-हाय से बढ़कर जबरन हाथ पकड़ने पर आ गई थी. मैं बराबर दूर रहने की हिदायत दे रही थी. पर मेरी बात से किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी. बढ़ते-बढ़ते ज़बरदस्ती दारू पिलाने पर आ गए थे वो लोग. अब बेट्टा! अब समय वो था जब दिल मैराथन करने लगा था. 6 लड़कियों में से 2 लड़कियां उन लड़कों के साथ हो गईं. और बुलाने पे वो आएं न! मैं उधर जाती तो वो लड़के मुझको को भी पकड़ लेते. वहां गार्ड जैसा कोई दिखा नहीं. हम चारों लड़कियां डरी हुई थीं. मैं ज्यादा, क्योंकि प्लान मैंने बनाया था. ज़िम्मेदारी भी मेरी थी. बड़ी हिम्मत करके दोनों लड़कियों को पकड़कर लाई. सबको बाहर ले आया गया. हम लोग गए थे एक नया एक्सपीरियंस लेने. होना ये चाहिए था कि हम लोग वहां जाते, बियर पीते और अपनी यादों के बक्से में एक शानदार शाम  को बंद कर लाते, ये एक आदर्श स्थिति होती. ऐसा नहीं हुआ. हुआ ये था कि: इस सबके बाद हम वहां से ऐसा भागे कि बस मेट्रो स्टेशन जाकर रुके थे. वहां से बाहर निकलकर सिर्फ नशा नहीं, बल्कि हमारा वहम भी उतरा. ऐसा नहीं है कि हमें अपने किए पर बहुत पछतावा हुआ और हमने बहुत बड़ी गलती कर दी थी. हां, हमारी रिसर्च और दुरुस्त होती तो हमारा ये वाकया किसी दूसरे रूप में लिखा गया होता. वो हमारी आजादी का पहला स्वाद था. जो उतना बेहतर नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था. इस घटना से बहुत कुछ सीखा था. कुछ समय बाद समझ आया कि कॉलेज जाना इन सबसे बहुत बड़ा था. जो परिभाषा 4% लड़कियों को देखकर बनी थी, वो टूटी. किसी जगह जाने से पहले अब उसके बारे में जानना सबसे पहला काम होता है. उस दिन अगर हम अपने साथ किसी अनुभवी सीनियर को ले जाते या सलाह कर लेते तो शायद बात दूसरी होती. हम दिन में क्लब गए थे क्योंकि रात में नहीं जा सकते थे. कॉलेज तो अब खत्म हो जाएगा, पर इस घटना से मिली सीख हमेशा साथ रहेगी. किस्से और भी बहुत से हैं कॉलेज लाइफ के, पर जो सबसे पहले दिमाग में आता है वो यही है. इसने हमारी सांसें रोक दी थीं.

ये स्टोरी हमारे लिए नूतन ने की है, नूतन हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही हैं.


 
ये भी पढ़ेें: शुभ मुहूर्त के चक्कर में करवाया पत्नी का ऑपरेशन, पर बच्चा होने के बाद कांड हो गया किस्सा उस IPS ऑफिसर का, जिसने 'तानाशाह' इंदिरा को आईना दिखा दिया था एक ट्रांसजेंडर का प्राइवेट पार्ट कैसा होता है, इस उत्सुकता में खराबी क्या है? नेतन्याहू की भारत यात्रा से सबसे ज्यादा फायदा इजराइल को होगा!
वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement