जिंदगी क्या है फाइनेंस मिनिस्टर की स्पीच ए बजट!
बजट पर दुनिया रो धो रही होगी. लल्लन शेरो शायरी में मगन है. आओ महफिल जमे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
देश में उत्सव का माहौल है. बजट आने वाला है. जनता उम्मीद से है. वो जमाना गया जब खुदा से बरकत मांगी जाती थी. अब खुदा का चार्ज वित्तमंत्री ने ले लिया है. आम आदमी जानता है. वो चाहेंगे तो बरकत होगी. नहीं चाहेंगे तो बरकत क्या उसका बाप भी हमारे घर में कदम नहीं रख सकता. 130 करोड़ जोड़ी आंखें टकाटक लगी हैं. कि कब बजट आए और हम छाती पीटने की रस्म शुरू करें. अखबार वाले मुंह बाए बैठे हैं. हेडलाइन बनी रखी हैं बस सही जगह फिट करना है. ".....को तोहफा" और "....को पड़ेगी मार". उधर वहां बजट पढ़ा जाना शुरू होगा. इधर पांच रुपैया वाला नेटपैक डला कर पेलाई शुरू होगी. फेसबुक पर बसे लोगों को पता नहीं क्यों हमेशा से ऐसा लगता है कि पांच रुपए के नेट पैक में इतनी ताकत होगी. कि उसके भरोसे वो वित्त मंत्री के घर का गैस कनेक्शन कटा ले जाएंगे. खैर लल्लन आज शेरो शायरी के मूड में है. बजट स्पेशल भंटास शायरी में डूबने के लिए स्विमिंग सूट धारण कर लीजिए. मूंग दाल के हलवे से शुरू होकर, फेसबुक ट्विटर के बलवे पे खत्म होता है
ये ऐसी रस्म है जिससे नहीं बचता कोई, बढ़ती महंगाई के जलवे पे खत्म होता है मंसूबा होली का लिए बैठा है हर शख्स, रंग होंगे, रम होगी और पंगा होगा
आग चमड़े में लगने वाली है, जूता चप्पल बेल्ट पर्स सब महंगा होगा ये इलेक्ट्रॉनिक्स हैं या नोट चबाने की मशीन, रेट में इनके इजाफा होगा
वो प्रेस नीचे रख, टूट जाएगा, फिर तेरा मुंह और तेरे पापा का लाफा होगा क्या कहा जींस भी महंगी होगी, और जोर टीशर्ट पर आएगा
चड्डी आसमां पे चढ़ के मूतेगी, हर इक कपड़े का नंबर आएगा मयकदा देख कर चला ड्राइवर, अब 'उसका' भाव भी बढ़ जाएगा
आज जी भर के पहले खींचेगा, गाड़ी फिर तेरा भाई चलाएगा शदीद जुल्मों सितम की कहानियां होंगी, महंगा हो जाएगा बिल्डिंग मटेरियल
तुम भी तिरपाल खरीद कर रख लो, राम जी फुल मूड में हैं आजकल या अल्लाह फैशन का दौर और मेकप किट, ये कहर तुझको न बरपाना था
बिना मेकप की शक्लें नहीं देखी तूने, वरना ये खेल समझ जाना था जिंदगी बोझ बन गई आखिर, आटा दाल नून तेल और शक्कर
सब ये औकात से बाहर पहुंचे, तुम जियो फेसबुक लाइक्स खाकर ये बुरी खबर है ई-प्रेमियों के लिए, इश्क पर जोर कहां चलता है
पर सेकेंड बतियाने का गिरता है बैलेंस, हर इक 'और बताओ' पे दिल जलता है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















