The Lallantop

किसी की सेक्स चैट पॉर्न साइट पर अपलोड कर क्या मिल गया?

वीडियो में ये मशहूर बॉक्सर अपनी गर्लफ्रेंड से पर्सनल बातें कह रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

पाकिस्तानी बॉक्सर मोहम्मद आमिर की कुछ वीडियो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गईं. इन वीडियो में वो पर्सनल अंदाज़ में अपनी पहली गर्लफ्रेंड से स्नेपचैट कर रहे हैं. लेकिन उसमें सेक्स का तड़का लगाकर पॉर्न साइट पर डाल दिया. किसने किया ये कुछ नहीं पता. वीडियो अपलोड करने के पीछे की उसकी मंशा का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि क्या रही होगी. लेकिन जब ये ही वीडियो खुद का हो तो वो पर्सनल हो जाता है. मगर दूसरे का हो तो सेक्स मसाला.

Advertisement
बड़ी हैरत होती है जब किसी की पर्सनल लाइफ का इस्तेमाल पोर्न के लिए किया जाता है. हम सेलेब्रिटी में सेक्स तलाशने लगते हैं. कटरीना के माथे को सलमान ने चूमा क्यों खबर बन जाती है नहीं पता.
mohammad amir

मेट्रो में लड़का-लड़की एक दूसरे के हाथ को पकड़े हुए होते हैं. और अगर एक दूसरे को कोई चूम ले तो उसे सेक्स वीडियो बनाकर पेश कर दिया जाता है. ऐसा हुआ है, जब दिल्ली मेट्रो में एक लड़का लड़की के वीडियो को वायरल कर दिया गया और लोगों ने उसमें सेक्स तलाशा. जो वीडियो अपलोड किया गया उस वीडियो में आमिर टीशर्ट पहने हैं और यूएसए की मॉडल एरिज़ोना से बात कर रहे हैं. एरिज़ोना साल 2010 तक मोहम्मद आमिर की गर्लफ्रेंड थीं. या फिर ये कहिये आमिर उनके बॉयफ्रेंड थे. वीडियो में वो एक दूसरे को चूमने का इशारा कर रहे हैं. पता नहीं इसमें पॉर्न जैसा क्या था.
अब मोहम्मद आमिर की शादी अमेरिका की फरयाल मखदूम से हो चुकी है. मोहम्मद आमिर का अपने घर वालों से भी विवाद रहा है. फिर ख़बरें आईं कि आमिर के घर वाले फरयाल से बुरा बर्ताव करते थे. और अब इन खबरों को हवा दी गई कि फरयाल और आमिर के बीच तलाक होने वाली है. और तलाक का आधार इस वीडियो को बनाकर पेश किया गया.
बॉक्सर आमिर और फरियाल मखदूम. बॉक्सर आमिर और फरयाल मखदूम.
मजबूरन एक शो में दोनों मियां बीवी सामने आए और उन्होंने इन वीडियो को शेयर करने वालों पर दुख जताया. मगर जो बात आमिर ने कही उससे सबक लेना चाहिए. क्योंकि जब ऐसा कोई वीडियो सामने आता है तो लोग इंकार करते हैं कि वो एडिट किया गया है, उन वीडियो में वो नहीं हैं. मगर आमिर ने कहा हां ये हमारी वीडियो हैं. और उस वक्त की हैं जब हम दोनों एक रिश्ते में बंधे थे. अब मेरी शादी हो चुकी है. तो उस बात को नहीं दोहराना चाहिए.
फरयाल मखदूम ने भी कहा, 'हम सिर्फ ये ही बताना चाहते हैं कि हमारी शादी बिल्कुल ठीक चल रही है. और तलाक की ख़बरें झूठी हैं. हम दोनों खुश हैं. और दूसरों को भी इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए.'
दोनों का कहना है वीडियो को अपलोड करना एक साजिश है ताकि बदनाम किया जा सके. आमिर की अपने घर वालों से लड़ाई है तो इसका मतलब ये नहीं कि ये उनके घर वालों ने अपलोड की हैं. ये हम लोगों को दुखी करने के लिया किया गया है.
करोड़ों लोग हैं जो रोज़ पॉर्न देखते हैं. दुनिया भर में, हर समय. इंटरनेट पर उपलब्ध सभी तस्वीरों में 80 फीसदी पोर्नोग्राफिक हैं ये अक्सर सुना है. तो जब पहले से ही इतना पॉर्न मौजूद है तो फिर किसी की पर्सनल लाइफ में घुसकर क्यों पॉर्न ढूंढते हो. क्यों नहीं उन्हें अपनी जिंदगी जीने देते. ठीक वैसे ही जैसे आप अपनी जिंदगी को पर्सनल बनाकर रखना चाहते हो. जब इस बात से आमिर और फरयाल को कोई परेशानी नहीं तो क्यों तुम बेचैन हो.
दरअसल ये सब जानबूझकर नहीं होता. असल में सेक्स तलाशने की एक वजह होती है. और वो है पॉर्न से उपजी सारी उत्तेजना का छिपा होना. ये नजरिये की बात है कि किसी छिपी हुई चीज़ को हम कैसे देखते हैं और सामने मौजूद चीज़ को कैसे देखते हैं. पॉर्न छिपा होता है. अगर पॉर्न को पब्लिक में देखा जाए तो उसमें और परदे पर चल रही फिल्म में कोई फर्क नहीं रह जाता. लेकिन सेक्स पर बात करना मतलब 'अनैतिक' हो जाना है. सेक्स पर बात करना गंदी बात समझा जाता है. इसलिए लोगों को जब ज़रा सा ऐसा कुछ दिखता है तो वो उसमें अनैतिकता तलाशने लगते हैं. किसी का चूमना उनके लिए अनैतिक हो जाता है. ये ही वजह है जो आमिर के वीडियो को 'अनैतिक' साबित करने के लिए पॉर्न साइट पर डाल दिया गया. जबकि ये उनकी निजता का मामला था.
ये कैसी चुल्ल है, दूसरों की सेक्स लाइफ के अंदर झांकने की? फिर चाहे वो हमारे नेता हों, अभिनेता या खिलाड़ी. ये कैसा सुख है जो लोगों को सोशल मीडिया पर मॉरल कचहरी लगाकर लोगों के चरित्र पर फैसला सुनाने से मिलता है?


 आमिर का अपने घर वालों से क्या झगड़ा है वो भी पढ़ लो:

लड़का निक्कर में दुनिया घूमता है, बहू को गैर-इस्लामिक कहते हैं

Advertisement
Advertisement