The Lallantop

अवध ओझा ने राजनीति में जाने का अपना रास्ता बता दिया!

ओझा सर बोले- 'मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन... '

Advertisement
post-main-image
राजनीति को लेकर साफ़-साफ़ बोल दिए अवध ओझा

लल्लनटॉप अड्डा. लल्लनटॉप का सालान जलसा. इस बार लगा मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में. कई हस्तियों ने जलसे में शिरकत की. शिक्षक, काउंसलर, आंत्रप्रेन्योर. मस्त तबियत के आदमी और कमाल की हिस्ट्री बांचने वाले अवध ओझा सर भी अड्डे पर आए. सोशल मीडिया के दौर में ओझा सर (Ojha Sir) ख़ूब वायरल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लल्लनटॉप अड्डे के मंच पर सिद्धांत मोहन ने उनसे बातचीत की. ओझा सर की पॉपुलैरिटी और बातचीत के अंदाज को देख कर अक्सर एक सवाल उठता है कि क्या वो राजनीति में उतरेंगे? क्या वो चुनाव लड़ेंगे? आखिरकार ये सवाल लल्लनटॉप अड्डे पर उनसे पूछ ही लिया गया.

अवध ओझा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा,

Advertisement

'मुझसे कुछ लोग कह रहे हैं इलेक्शन लड़ लो. कैसे लड़ लूं? क्या वो लोग मुझे चुनाव लड़ने के लिए 500 करोड़ रुपए देंगे? मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा. कभी नहीं. हालांकि, अगर कोई राज्यसभा में ले जाकर बिठा देता है तो फिर वो बात अलग है.'

जल्द ही अवध ओझा ये काम करने वाले हैं

पिछले दिनों ओझा सर लल्लनटॉप के 'गेस्ट इन द न्यूज़ रूम' कार्यक्रम में भी आए थे. तब भी उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया था. तो उन्होंने बताया था कि वे भविष्य में क्या करने वाले हैं.

उनका कहना था,

Advertisement

"मैं भाजपा या किसी भी पार्टी से कोई चुनाव नहीं लड़ने वाला हूं. मैं स्कूल खोलने जा रहा हूं. 2023 में. इलाहाबाद में. क्योंकि पढ़ाई-लिखाई ने मुझे नाम दिया, इज़्ज़त दी, पैसा दिया. तो मैं तो उसी विधा को आगे बढ़ाऊंगा. हां, मेरे साथ जो लोग रहते हैं, वो राजनीति करेंगे. मैं ऐसे लोगों की टीम ही तैयार कर रहा हूं. पढ़े-लिखे लोग हैं: लॉयर हैं, डॉक्टर हैं, IPS हैं, IAS हैं."

अवध ओझा के मुताबिक उनका स्कूल बोर्डिंग होगा. और वो उनकी और उनकी टीम की तरफ से देश के लिए योगदान होगा.

वीडियो देखें: अवध ओझा ने श्रद्धा वालकर और मास्टर को पीटने पर क्या बताया?

Advertisement