The Lallantop
Logo

होली पर UP के मंत्री Raghuraj Singh ने ये क्या कह दिया?

संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि शुक्रवार साल में 52 बार आता है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर दिए अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है. योगी सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री का पद संभाल रहे रघुराज सिंह ने कहा कि जो लोग होली पर रंगों से बचना चाहते हैं, उन्हें "तिरपाल का हिजाब" पहनना चाहिए. हाल ही में यह टिप्पणी संभल के सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि शुक्रवार साल में 52 बार आता है. रमजान का दूसरा शुक्रवार और होली एक ही दिन पड़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को रंगों से दिक्कत है, उन्हें घर पर ही रहना चाहिए. इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. क्या है इस बयान पर खड़ा हुआ विवाद, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement