The Lallantop
Logo

जयशंकर ने यूरोप से पाकिस्तान को चेताया, कहा- लड़ाई भारत बनाम टेररिस्तान की है

विदेश मंत्री इस हफ्ते यूरोप के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में 10 जून, 2025 को एस जयशंकर ब्रसेल्स पहुंचे थे. वहां उन्होंने EU के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रमुख काजा काल्लास से मुलाकात की. उन्होंने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच उपजा तनाव दो देशों के बीच का मामला नहीं है, बल्कि ये आतंकवाद का मसला है. उन्होंने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद और परमाणु बम की ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा. विदेश मंत्री इस हफ्ते यूरोप के दौरे पर हैं. इस दौरान वो यूरोपियन यूनियन (EU), बेल्जियम और फ्रांस के नेताओं से मिलकर भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करेंगे और वहां आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखेंगे. इसी कड़ी में 10 जून, 2025 को एस जयशंकर ब्रसेल्स पहुंचे थे. वहां उन्होंने EU के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रमुख काजा काल्लास से मुलाकात की. उन्होंने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement