रेप केस में सजा काट रहे आसाराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि अंतरिम जमानत पर बाहर आए आसाराम प्रवचन देकर अपनी जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं. रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 12 साल बाद जमानत मिली है. उनकी जमानत की शर्त यह थी कि वह अपने अनुयायियों या भक्तों से नहीं मिल सकते. 11 सेकंड के इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि आसाराम ने इंदौर के अपने आश्रम में एक हजार से ज्यादा भक्तों को प्रवचन दिया. हालांकि, लल्लनटॉप इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. क्या है पूरी खबर, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.
जमानत पर बाहर आए आसाराम का प्रवचन देते हुए वीडियो वायरल
रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 12 साल बाद जमानत मिली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















