The Lallantop
Logo

Mahakumbh Fire में कई टेंट जलकर खाक, चश्मदीद ने रिपोर्टर को क्या बताया?

आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था. आग सेक्टर 19 में लगी थी लेकिन तेज हवा के कारण ये सेक्टर 20 तक पहुंच गई. आसपास के कई टेंट आग की चपेट में आ गए.

Advertisement
author-image
समर्थ श्रीवास्तव

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर आई है. शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर राख हो गए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं. आग कैसे लगी, इस बात को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था. आग सेक्टर 19 में लगी थी लेकिन तेज हवा के कारण ये सेक्टर 20 तक पहुंच गई. आसपास के कई टेंट आग की चपेट में आ गए. UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाकुंभ मेला क्षेत्र में ‘परमार्थ निकेतन ऋषिकेश’ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पूरे मामले को जानने के लिए वीडियो देंखें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement