The Lallantop
Logo

पुलिस बस की टक्कर से प्रेग्नेंट महिला की मौत

Police Bus एनसीसी कैडेट्स को लेकर तिर्वा जा रही थी. जैसे ही ये बस कन्नौज-पुलिस लाइन रोड के मोड़ पर पहुंची, ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया. बस ने पहले सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और फिर एक पेट्रोल पंप की दीवार में जा भिड़ी.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में पुलिस की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर से 38 साल की प्रेग्नेंट महिला की मौके पर ही मौत हो गई (Pregnant Woman Dies). जबकि ननद गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, पति अभी भी गंभीर रूप से घायल है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में पुलिस वैन (Police Bus) कंट्रोल से बाहर तेज़ रफ़्तार में आती दिख रही है. मोड़ पर एक बाइक को टक्कर मारते (Police Bus Hits Bike) हुए बस पेट्रोल पम्प में की ओर मुड़ जाती है. लोगों का आरोप है कि बस का ड्राइवर नशे में था. हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया. वहीं पुलिस ने इसकी वजह गाड़ी का ब्रेक फेल होना बताया. देखिए पूरा वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement