The Lallantop
Logo

भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कीड़ा वाले बयान पर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का धरना

नीट मुद्दे और कीड़ा वाले बयान को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ. आखिर कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के बीच विवाद क्यों बढ़ा, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय का बयान बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. नीट मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कैलाश विजयवर्गीय के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. कांग्रेस ने नीट प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए कीड़ा वाले बयान पर विजयवर्गीय से सार्वजनिक माफी की मांग की. आखिर विधानसभा में क्या हुआ? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- CJP Protest: देश भर से दिल्ली पहुंचे स्टूडेंट्स ने कहा- 'NEET ही नहीं हर मुद्दे पर सरकार जवाब दे'

 

Advertisement

Advertisement