The Lallantop
Logo

'नौकरी बहाल करो..' छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस आ गई...

B.Ed Teacher's Protest: पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को घसीटकर सड़क से हटाया. इस दौरान कुछ महिला टीचर्स बेहोश भी हो गईं.

Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदर्शन कर रहे कई B.Ed शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है (B.Ed Teacher's Protest). रविवार, 19 जनवरी की रात को पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को घसीटकर सड़क से हटाया. इस दौरान कई महिला टीचर्स बेहोश भी हो गईं. उन्होंने पुलिस पर कपड़े फाड़ने और बैड टच करने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि सड़क पर जाम लग गया था. जिसकी वजह से SDM के आदेश पर उन्हें वहां से हटाया गया. ताकि रास्ता साफ हो सके.पिछले महीने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक पद के लिए केवल D.Ed डिग्री धारकों को ही उपयुक्त माना था. देखें वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement