The Lallantop
Logo

पति तेज प्रताप के आरोपों पर ऐश्वर्या ने तोड़ी चुप्पी, इन विवादों का किया जिक्र

Tej Pratap Yadav का वायरल पोस्ट के बाद उनकी पत्नी Aishwarya Rai का एक वीडियो सामने आया है. क्या है पूरा मामला? देखिए वीडियो.

Advertisement

पूर्व आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है. ऐश्वर्या बिहार के पूर्व CM दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं. साल 2018 में ऐश्वर्या और तेज प्रताप की शादी हुई. लेकिन इसके कुछ ही वक्त बाद ऐश्वर्या ने राबड़ी और तेज प्रताप पर उनसे मारपीट करके घर से निकाल देने का आरोप लगाया. उन्हीं आरोपों का जिक्र करते हुए ऐश्वर्या ने लालू यादव से सवाल किया कि जब उनके साथ गलत हुआ तब लालू प्रसाद यादव का न्याय कहां था? यह पूरा मामला 24 मई की शाम तेज प्रताप के Facebook अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ. क्या है पूरा मामला? देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement