The Lallantop

CM योगी के मंत्री बोले, "जिन्हें होली पर बचना है वो मुस्लिम औरतों के हिजाब की तिरपाल पहन लें"

मंत्री रघुराज सिंह ने आगे चेतावनी दी कि होली के त्यौहार को बाधित करने की कोशिश करने वालों के पास सीमित विकल्प हैं. उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों के लिए तीन जगहें हैं, या तो वे जेल जाएं, राज्य छोड़ दें या यमराज से मिलने की तैयारी करें."

Advertisement
post-main-image
सिंह ने होली को आस्था का मामला बताते हुए जोर देकर कहा कि होली हर कीमत पर मनाई जाएगी. (फोटो- X)

उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह होली से पहले एक विवादित बयान देकर फंस गए हैं. रघुराज ने कहा है कि जो लोग होली के दिन रंगों से बचना चाहते हैं, उन्हें मुस्लिम महिलाओं की तरह सिर ढकने वाले कपड़े जैसा "तिरपाल का हिजाब" पहनना चाहिए. रघुराज सिंह ने ये बयान अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने ये सलाह पुरुषों को भी दी. उन्होंने कहा कि यदि वो अपनी टोपी और कपड़े साफ रखना चाहते हैं तो उन्हें या तो तिरपाल का हिजाब पहनना चाहिए या घर के अंदर रहना चाहिए. सिंह ने कहा,

"जो भी होली के दौरान रंगों से बचना चाहता है, उन्हें खुद को तिरपाल से ढकना चाहिए, जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं. पुरुषों को भी अपनी टोपी और कपड़ों की सुरक्षा के लिए ऐसा ही करना चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्हें घर पर रहना चाहिए."

Advertisement

मंत्री ने आगे चेतावनी दी कि होली के त्यौहार को बाधित करने की कोशिश करने वालों के पास सीमित विकल्प हैं. उन्होंने कहा,

"ऐसे लोगों के लिए तीन जगहें हैं, या तो वे जेल जाएं, राज्य छोड़ दें या यमराज से मिलने की तैयारी करें."

रघुराज सिंह ने होली को आस्था का मामला बताते हुए जोर दिया कि होली हर कीमत पर मनाई जाएगी. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

"सरकार ने आदेश दिया है कि होली मनाई जाएगी. ये सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग से मनाया जाता रहा है और कलयुग में भी जारी रहेगा."

यूपी सरकार के मंत्री ने होली के रंगों से कुछ लोगों के प्रभावित होने की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि हम रंगों को 20 या 25 मीटर तक सीमित नहीं कर सकते हैं.

AMU में मंदिर का निर्माण हो

रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में चल रहे मुद्दे को भी उठाया. कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर एक मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा,

"AMU के अंदर पहले से ही एक मस्जिद है, इसलिए एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है, तो मैं अपनी संपत्ति बेचकर इसके लिए दान करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा. अगर अबू धाबी में मंदिर बनाया जा सकता है, तो AMU में क्यों नहीं? ये यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं.”

मंत्री ने कहा कि संस्थान को बहुसंख्यक समुदाय का सम्मान करना चाहिए. उनका वेतन हमारे टैक्स के पैसे से आता है. सिंह ने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी सभी के टैक्स के पैसे से चलती है. इसलिए, मंदिर का निर्माण उचित है.

वीडियो: संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर क्या बोले सीएम योगी?

Advertisement