The Lallantop

दूल्हा बने दरोगा को दुल्हन का प्रेमी घर में घुसकर धमका गया, बारात लेकर निकले ही नहीं

दुल्हन के घर वालों ने मजबूरन उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से ही करा दी. पुलिस ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. क्योंकि, दरोगा के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Advertisement
post-main-image
बॉयफ्रेंड ने दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर गर्लफ्रेंड से शादी रचाई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव में दरोगा जॉन मेजर वर्मा की शादी के दिन दोस्त ने घर में घुसकर उन्हें धमकी दी, जिससे बारात निकलने से इंकार कर दिया गया।
  • दरोगा की शादी में दुल्हन के पूर्व प्रेमी के धमकी भरे व्यवहार और इसके बाद दूल्हे और दुल्हन के घरवालों के बीच विवाद के कारण मामले ने ऐसी स्थिति ले ली।
  • धमकी के कारण बारात नहीं निकली और अंततः दुल्हन के घरवालों ने उनकी शादी पूर्व प्रेमी से कराने का निर्णय लिया, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
author-image
संतोष सिंह

यूपी पुलिस के एक दरोगा को उनकी होने वाली दुल्हन का प्रेमी घर में घुसकर धमका गया. दरोगा इस धमकी के बाद बारात लेकर घर से निकले ही नहीं. उधर प्रेमी पहुंच गया दुल्हन के पास और वहां भी कलेश काट दिया. दुल्हन के घर वालों ने मजबूरन उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से ही करा दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव का है. इंडिया टुडे से जुड़े संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अप्रैल को दरोगा जॉन मेजर वर्मा की शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की रहने वाली मनीषा चौधरी के साथ होनी थी. शादी का वेन्यू बस्ती का ग्रीन वैली मैरिज हॉल था. लेकिन वहां बारात नहीं पहुंची, क्योंकि दूल्हे ने ही ऐसा करने से इनकार कर दिया.

Basti
शादी का कार्ड.

दरोगा जॉन मेजर वर्मा की लखनऊ में तैनाती है. सोमवार को उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. वो शेरवानी पहनकर तैयार थे. कुछ ही देर में बारात निकलने वाली थी. लेकिन तभी एंट्री होती है दुल्हन के बॉयफ्रेंड की. वो दरोगा जॉन के घर में घुसा और धमकी देते हुए कहा, “अगर बारात लेकर जाओगे, तो सही सलामत नहीं आओगे.”

Advertisement

दूल्हे समेत आसपास के लोगों ने दुल्हन के बॉयफ्रेंड को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वो अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. बाद में दूल्हे के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उसने मामले का संज्ञान लिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. क्योंकि, दरोगा के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

इस घटना के चलते दरोगा की शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं. जॉन ने भी बारात ले जाने से इनकार कर दिया.

उधर दुल्हन के घर वाले बारात का इंतजार कर रहे थे. लेकिन बारात पहुंची नहीं. बाद में दरोगा के घर वालों ने यह सारी घटना दुल्हन के घर वालों को बताई. उन्होंने जॉन और उनके परिवार को बारात लाने को कहा. लेकिन जॉन ने साफ न बोल दिया.

Advertisement
Lucknow
शादी वेन्यू.

हार कर दुल्हन के घर वालों ने बेटी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी. मामले की पुष्टि दुबौलिया थानाध्यक्ष ने की है. उन्होंने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अभी तक दरोगा दूल्हे को तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.

वीडियो: कोलकाता के इस दुकान पर बना पहला रसगुल्ला

Advertisement