ट्विशा शर्मा की मौत को आठ दिन हो गए हैं. लेकिन, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ये मर्डर है या उसने खुद जान दी है. पुलिस का बयान आ चुका है कि ट्विशा की मौत मर्डर नहीं है. लेकिन, ट्विशा का परिवार ये मानने को तैयार नहीं है. उनके कुछ सवाल और मांगें हैं, जिनके साथ वो घटना के आठवें दिन भी खड़े हैं. एक तरफ ट्विशा का पार्थिव शरीर है, जिसका अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है. दूसरी तरफ वो तख्तियां हैं, जो ट्विशा के लिए न्याय की मांग कर रही हैं.
ट्विशा शर्मा मर्डर केस में कई लूपहोल्स! CCTV की टाइमिंग ने केस और उलझा दिया
CCTV में ट्विशा शर्मा जब छत पर जाती दिखी, तब उसने अपनी मां का फोन रखा. उसे बेहोशी की हालत में नीचे लाया गया और जब AIIMS में भर्ती कराया गया. इन तमाम एक्शंस की टाइमिंग आपस में मेल नहीं खाती. घटना को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक टाइमिंग की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है.


परिवार चाहता है कि उनकी बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम हो. क्योंकि कई चीजें हैं, जो संदिग्ध हैं, जैसे कि टाइमिंग. CCTV में ट्विशा जब छत पर जाती दिखी, तब उसने अपनी मां का फोन रखा. उसे बेहोशी की हालत में नीचे लाया गया और जब AIIMS में भर्ती कराया गया. इन तमाम एक्शंस की टाइमिंग आपस में मेल नहीं खाती. घटना को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक टाइमिंग की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है.
CCTV में क्या दिखा?CCTV में ट्विशा रात के 7.20 पर अकेली छत पर जाती दिखी थी. उस समय वो नॉर्मल लग रही थी. फिर करीब एक घंटे बाद तीन लोग CCTV में ट्विशा को नीचे लाते दिख रहे हैं. नीचे आने का समय 8:19 था. यानी ट्विशा एक घंटा छत पर अकेली थी. इस एक घंटे में क्या हुआ, इसका कोई जवाब नहीं है. यहीं से मामला और ज़्यादा जटिल हो जाता है. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जो कि रिटायर्ड जज हैं, उन्होंने बताया कि ट्विशा को रात 10:50 पर AIIMS ले जाया गया. जबकि, AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि ट्विशा को रात 12.05 पर लाया गया, वो भी मृत अवस्था में.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS का कहना है कि ट्विशा शर्मा की जान रात 10.30 बजे के करीब गई है. लेकिन जब मौत 10.30 बजे हुई तो CCTV में सवा आठ बजे तीन लोग उसे नीचे लाते कैसे दिख रहे हैं? इसका भी कोई जवाब नहीं है. ट्विशा की मौत भोपाल के कटारा हिल्स में हुई थी. कटारा हिल्स और AIIMS की दूरी लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है. रात में ट्रैफिक कम होता है, उस लिहाज़ से इंसान 15 मिनट में आराम से ये डिस्टेंस तय कर सकता है. लेकिन, बयानों और CCTV के मुताबिक ट्विशा को हॉस्पिटल तक ले जाने में 3 से 4 घंटे लगे. इस बीच क्या हुआ, इसका भी कोई जवाब नहीं है.
जज रह चुकी सास को जमानत, पति फरारट्विशा शर्मा के परिवार का आरोप है कि उसकी सास गिरीबाला सिंह जज रह चुकी हैं. लिहाजा उनके पावरफुल लोगों से कॉन्टैक्ट हैं जो उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. गिरीबाला, इस केस में खुद आरोपी हैं. लेकिन उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. केस में दूसरा मुख्य आरोपी समर्थ सिंह है, जो ट्विशा का पति है. समर्थ अभी भी फरार है. मौत के इतने दिन बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है. वो कहां है, इसका भी कोई जवाब नहीं है. समर्थ को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं. बताया गया कि उसकी जानकारी देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम मिलेगा.
डेटिंग एप से मिले थे ट्विशा-समर्थट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी. 2024 में वो डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के समर्थ सिंह से मिली थी. परिवार की रजामंदी से दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली. लेकिन शादी के ठीक पांच महीने बाद ट्विशा ने जान दे दी. मौत के बाद ट्विशा की कुछ चैट्स सामने आई जिसमें वो बार-बार अपने परिवार को बता रही है कि उसका मानसिक शोषण किया जा रहा है और वो फंस गई है. परिवार का आरोप है कि बेटी को परेशान किया जाता था और प्रेग्नेंसी की बाद उसके कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए गए.
दूसरी तरफ ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा दिमागी रूप से अस्थिर (Unstable) हो गई थी और ड्रग एडिक्ट भी थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग के कोई निशान या सबूत नहीं मिले हैं. बाकी मौत से जुड़े कई सारे सवाल हैं, जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है. ट्विशा का परिवार न्याय के इंतजार में है. इन सबसे इतर ट्विशा की डेड बॉडी है, जो मौत के आठ दिन बाद भी मोर्चरी में रखी है.
वीडियो: मौत से पहले मां से ट्विशा की क्या बात हुई थी? सामने आया वॉट्सऐप चैट


















