OnlyFans. इंटरनेट पर एक ऐसी जगह जहां लोग अकाउंट बनाकर एडल्ट कॉन्टेंट अपलोड करते हैं. पिछले कुछ सालों में इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता काफी बढ़ी है. इसने कई अलग-अलग तरह के प्रोफेशन्स के कॉन्टेंट क्रिएटर्स को अट्रैक्ट किया है. लिस्ट में नया नाम है एरिना रोडियोनोवा का (Tennis Star Arina Rodionova OnlyFans). एरिना रूस में जन्मी ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने पति टाय विकरी से तलाक के बाद एक ओनलीफैंस अकाउंट खोलने जा रही हैं.
अब मशहूर टेनिस प्लेयर तलाक लेकर बनने जा रही OnlyFans मॉडल, पति के साथ किया एलान
Arina Rodionova की OnlyFans से जुड़ने की अफवाह पिछले साल फरवरी में शुरू हुई थी. इस साल 12 जनवरी को एरिना ने इंस्टाग्राम पर अपना ओनलीफैंस अकाउंट शुरू करने की घोषणा की. तभी से उनके फैन्स के बीच उनके तलाक को लेकर बातें होने लगी थीं.


हाल ही में एरिना रोडियोनोवा को ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार का सामना करना पड़ा था. इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वो और टाय विकरी नौ साल की शादी के बाद अलग हो गए हैं. टाय एक पूर्व फुटबॉल प्लेयर हैं. इंस्टाग्राम पर रोडियोनोवा ने कहा,
"दोस्तो, हमें एक घोषणा करनी है. हम तलाक ले रहे हैं."
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा,
"जीवन में कुछ भी हो सकता है. हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये काफी नहीं होता."
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी को एरिना रोडियोनोवा ने इंस्टाग्राम पर अपना ओनलीफैंस अकाउंट शुरू करने की घोषणा की थी. तभी से उनके फैन्स के बीच उनके तलाक को लेकर बातें होने लगी थीं.
हालांकि, EssentiallySports के अनुसार, उनके OnlyFans से जुड़ने की अफवाह पिछले साल फरवरी में शुरू हुई थी. तब दुबई ओपन टूर्नामेंट के दौरान एक और टेनिस खिलाड़ी डारिया कसाटकिना के इंस्टाग्राम व्लॉग की एक क्लिप सामने आई थी. इसमें इन WTA स्टार्स ने इस पर (OnlyFans) खुलकर बात की थी. क्लिप को शेयर करते हुए डारिया कसाटकिना ने लिखा,
"दुबई एपिसोड. जल्द ही आ रहा है."
फैन्स ने व्लॉग में एरिना रोडियोनोवा को ओनलीफैंस के बारे में बाते करते हुए देखा, जिसने उन्हें चौंका दिया. कलिन्स्काया ने कहा,
Zara Dar की भी ऐसी ही कहानी"टेनिस खेलना बंद करो; आप ओनलीफैंस के साथ ज्यादा पैसे कमाएंगे. ये इस साल मुझे मिली सबसे अच्छी तारीफ थी."
OnlyFans एक ऐसा वर्चुअल प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां सिर्फ पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़े लोग एडल्ट कॉन्टेंट अपलोड नहीं करते. बल्कि कई क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं और पुरुषों के लिए ये कमाई के कारगर जरिया बन गया है. पिछले साल दिसंबर महीने में साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए लोगों को प्रेरित करने वाली यूट्यूबर Zara Dar ने OnlyFans मॉडल बनने का फैसला किया था.
12 दिसंबर के दिन जारा ने अपने undefined पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसका टाइटल था- "PhD dropout to OnlyFans model". इस वीडियो में वो अपने एकेडमिक करियर को छोड़ने के फैसले पर बात करती दिखीं. जारा बताती हैं कि उनके लिए ये आसान नहीं था, लेकिन उन्हें इसका अब कोई अफसोस नहीं है.
Zara प्रोफेसर बनकर छात्रों को गाइड करना चाहती थीं, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आया कि यह लाइफस्टाइल शायद उनके लिए सही नहीं है. वो कहती हैं कि,
“जिन लोगों की लाइफस्टाइल को मैं पसंद करती थी, वो किसी और के विजन पर काम कर रहे हैं. उनकी मेहनत किसी और को अमीर और फेमस बना रही है, जबकि वो खुद बैकग्राउंड में रह जाते हैं. उन्हें कभी वो पहचान नहीं मिलती जिसके वे हकदार हैं.”
Zara ने बताया कि वो ऐसी लाइफ नहीं जीना चाहतीं जहां हर वक्त नौकरी जाने का डर हो, सैलरी के हिसाब से बजट बनाना पड़े, और हमेशा किराए के घर में रहना पड़े.
वीडियो: एक हजार पुरुषों के साथ सेक्स करने का दावा, OnlyFans की मॉडल बोनी ब्लू कौन हैं?











_(1).webp?width=275)






