The Lallantop

महिला 45 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ाती रही कार, देखकर ट्रेनों ने रास्ता बदला, वीडियो वायरल

Woman Drive Car On Railway Track: महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. दावा है कि वो नशे में गाड़ी दौड़ा रही थी. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
कई किलोमीटर तक महिला ने ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाई. (फोटो- इंडिया टुडे

रेलवे ट्रैक पर आपने सिर्फ़ ट्रेन को ही दौड़ते हुए देखा होगा. लेकिन तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर एक कार को दौड़ते हुए देखा गया है. रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने के लिए एक 34 साल की महिला को गिरफ़्तार किया गया है. महिला ने कई किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाई. इसकी वजह से कई ट्रेनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा. दावा है कि महिला नशे में थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तेलंगाना के रेड्डी जिले का है. वायरल वीडियो में महिला को रेलवे ट्रैक पर Kia Sonet कार चलाते हुए देखा जा सकता है. वह शंकर पल्ली से हैदराबाद की तरफ जाने वाले ट्रैक पर अपनी कार दौड़ा रही थी. 

Advertisement

दूसरे वीडियो में स्थानीय लोग, पुलिस अधिकारी और रेलवे कर्मचारी गाड़ी को रोकने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. बावजूद इसके महिला स्पीड में कार चलाती हुई दिख रही है. इसकी वजह से अधिकारियों को एहतियात के तौर पर सामने से आ रही ट्रेन को रोकना पड़ा.

एक अन्य वीडियो मेें भीड़ उसे कार से बाहर निकालते हुए दिख रही है. महिला के हाथ बांधकर उसे कार से बाहर निकाला जाता है. वीडियो में उसे हिंदी में कहते हुए सुना जा सकता है कि “मेरे हाथ खोलो.” 

इसकी वजह से बेंगलुरु से हैदराबाद आने-जाने वाली 10 से 15 ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. उन्हें डायवर्ट करना पड़ा. लगभग 45 मिनट तक ट्रैक पर ट्रेन सर्विस बाधित रही. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कार को रोकने और पटरियों को साफ़ करने में लगभग 30 मिनट लगे. इसके बाद ट्रेन की सर्विस दोबारा शुरू की गई.

Advertisement

रिपोर्ट में रेलवे पुलिस की SP चंदना दीप्ति के हवाले से बताया गया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है. पुलिस को उसका ड्राइविंग लाइसेंस और PAN मिला है.  

स्थानीय पुलिस ने महिला को उसकी कार के साथ हिरासत में लिया है. इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि कहीं महिला खुदकुशी की कोशिश तो नहीं कर रही थी. पूरी घटना की जांच चल रही है.

वीडियो: अमेरिकी हमले में ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को कितना नुकसान? ईरान के मंत्री ने बता दिया

Advertisement