The Lallantop

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: मृतकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देंगे, टाटा ग्रुप का बयान

टाटा समूह ने कहा है कि वह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और बी.जे. मेडिकल के हॉस्टल को बनाने में भी आर्थिक सहायता देगा.

Advertisement
post-main-image
विमान हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीर (क्रेडिट - इंडिया टुडे)

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की इस दुखद घटना से आहत हैं. 

इस पीड़ा और दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और उनके साथ भी जो इस घटना में घायल हुए हैं.

टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा. साथ ही हम घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेेंगे कि उन्हें सही देखभाल और सहायता मिले. इसके अलावा हम बी.जे. मेडिकल के हॉस्टल को बनाने में भी (आर्थिक) सहायता देंगे.

इस संकटपूर्ण समय में हम पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं. "

तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे. विमान गुजरात के अहमदाबाद से लंदन गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था. लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन मेघानी इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर क्रैश हो गया.

Advertisement

इसे भी पढ़ें - हॉस्टल में खाना खा रहे थे छात्र, विमान सीधा बिल्डिंग में जा घुसा, तस्वीरें डराने वाली

हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी नाम शामिल है. एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस प्लेन में 169 भारतीयों के अलावा, ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक भी यात्रा कर रहे थे.

खबर लिखे जाने तक इस भीषण घटना में 38 साल के रमेश विश्वकुमार के जिंदा बचने की जानकारी आई थी. उनका इलाज किया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: अहदाबाद प्लेन क्रैश पर PM मोदी, भूपेंद्र पटेल और एयर इंडिया के चेयरमैन समेत सभी ने कहा?

Advertisement