The Lallantop

टोल कर्मियों ने महिला वकील समेत तीन को पीटा, एक की हालत गंभीर, मारपीट का वीडियो आया सामने

यह मामला Uttar Pradesh के Sonbhadra जिले का है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टोल कर्मी पिटाई करते आ नजर आ रहे हैं, जबकि लाल साड़ी पहने एक महिला वकील बीच-बचाव कर रही है.

Advertisement
post-main-image
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. (फोटो: X)

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में टोल कर्मियों ने महिला वकील और उनके तीन साथियों के साथ जमकर मारपीट की. एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टोल कर्मी पिटाई करते आ नजर आ रहे हैं, जबकि लाल साड़ी पहने एक महिला वकील बीच-बचाव कर रही है.

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है. रविवार, 1 फरवरी की शाम लोधी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार थी. आरोप है कि वकील आरती पांडेय ने देरी का कारण पूछा तो टोल कर्मी भड़क गए. इसके बाद टोल कर्मी और महिला वकील के बीच विवाद होने लगा और टोल कर्मियों ने हमला कर दिया.

Advertisement

आरोप है कि टोल कर्मियों ने वकील आरती के साथ-साथ उनके साथियों नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे की भी पिटाई की और गालियां दीं. इस दौरान नवीन के सिर में गंभीर चोट आई. जबकि अवनीश दुबे के हाथ में चोट लगी. आरती जब बीच-बचाव करने पहुंचीं तो टोल कर्मियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया. इससे वह गिरकर चोटिल हो गईं.

ये भी पढ़ें: मेरठ में टोल बूथ पर बवाल, सेना के जवान को बुरी तरह पीटा, CCTV से खुला राज

घटना की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया,

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के परिजनों के साथ टोल कर्मियों द्वारा विवाद किया गया. इस मामले में महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेल खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में टोल प्लाजा को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं. अशोक ने बताया कि वकीलों के साथ रणनीति तय करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: कर्नाटक में टोल मांगने पर BJP नेता के बेटे ने टोलकर्मी को पीटा, वीडियो वायरल

Advertisement