The Lallantop

गुजरात की इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार, 'बदनाम' करके करोड़ों की फिरौती मांगने का आरोप

कीर्ति पटेल को टिक टॉक के ज़रिए पहचान मिली थी और उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
post-main-image
कीर्ति पटेल. (India Today)

गुजरात में सूरत पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. वह पिछले एक साल से फरार थीं. आजतक के बृजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति पटेल पर आरोप है कि उन्होंने सूरत के एक बिल्डर से करोड़ों रुपये की ‘फिरौती’ मांगने और सोशल मीडिया पर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने 19 जून को बताया कि कीर्ति को अहमदाबाद के सरखेज इलाके से गिरफ्तार किया गया. इसमें स्थानीय पुलिस की मदद ली गई. कीर्ति पटेल को टिक टॉक के ज़रिए पहचान मिली थी और उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके खिलाफ जून 2024 में सूरत के कपोदरा थाने में FIR दर्ज की गई थी. इसमें कीर्ति और उनके छह साथियों पर कथित तौर पर बिल्डर को फंसाने और फिरौती मांगने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.

पुलिस के अनुसार, जब बिल्डर ने पैसे देने से इनकार किया तो इन लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की. मामले को लेकर DCP आलोक कुमार ने बताया कि कीर्ति लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थीं और फोन बंद रखती थीं. इससे पुलिस को उसे पकड़ने में दिक्कत हो रही थी. बाद में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार उसे पकड़ लिया.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी ने आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त भी कीर्ति मुस्कुराती दिखीं. उन्होंने कहा,

"जून 2024 में हनी ट्रैप का मामला दर्ज हुआ था. इसमें 5 आरोपी थे. 4 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, और कीर्ति पिछले 10 महीने से फरार थी. कोर्ट के आदेश पर हमने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया है. उसने बिल्डर से 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी."

पुलिस ने यह भी बताया कि कीर्ति के खिलाफ कुछ और शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें ज़मीन हड़पने के आरोप शामिल हैं. पुलिस अब इन मामलों की भी जांच करेगी.

Advertisement

वीडियो: म्याऊं: विराट के फेल होने पर अनुष्का को ट्रोल, कामयाबी पर सराहना, ऐसी है ये दुनिया

Advertisement