The Lallantop

BJP का ‘सौग़ात-ए-मोदी’ कैंपेन, ईद के मौके पर 32 लाख ज़रूरतमंद मुस्लिमों को बांटी जाएगी किट

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के 32,000 पदाधिकारी 32,000 मस्जिदों से जुड़कर 32 लाख ज़रूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें मदद मुहैया कराएंगे. किट में उनकी ज़रूरत की चीज़ों का सामान होगा.

Advertisement
post-main-image
32 लाख लोगों तक पहुंचेगी बीजेपी. (फाइल फोटो- आजतक)
author-image
पीयूष मिश्रा

बीजेपी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक अभियान चलाने वाली है. ईद से पहले बीजेपी ने ‘सौग़ात-ए-मोदी’ (Saugat-E-Modi) अभियान की शुरुआत की है. जानकारी दी गई है कि ईद के मौके पर 32 लाख ज़रूरतमंद लोगों को इस अभियान का फायदा मिलेगा. इसके तहत ज़रूरतमंद लोगों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट के ज़रिए ज़रूरी सामान मुहैया कराए जाएंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान इस अभियान का एलान किया. इस मीटिंग में मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष मौजूद थे. 

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के 32,000 पदाधिकारी 32,000 मस्जिदों से जुड़कर 32 लाख ज़रूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें मदद मुहैया कराएंगे. किट में उनकी ज़रूरत की चीज़ों का सामान होगा. 

Advertisement

सिद्दीकी ने कहा,

रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान ग़रीब, कमज़ोर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद करनी चाहिए. ईद के अलावा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नए साल पर भी ऐसा ही किया जाएगा. 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटकर सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः '2002 के बाद गुजरात में ऐसा दंगा नहीं हुआ', PM मोदी ने गोधरा, RSS और पाकिस्तान पर खुलकर बात की!

Advertisement

सिद्दीकी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है. इस नीति का सबसे ज़्यादा फायदा मुसलमानों को मिला है. देश के कई मुसलमान ग़रीब की कैटगरी में आते हैं, ऐसे में मोदी सरकार की ग़रीबों से जुड़ी सभी अभियानओं का फायदा इस समुदाय को मिला है.

‘सौगात-ए-मोदी’ किट में क्या होगा?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, किट में सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और शक्कर जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे. किट में महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा होगा. इस किट की कीमत 500 से 600 रुपये के आसपास होगी.

मुस्लिमों में पैठ बनाने के लिए इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी मित्र’ की कवायद शुरू की गई थी. पार्टी ने इस अभियान को मुस्लिम इलाके और सीटों पर चलाया था. इस अभियान की शुरुआत भी बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से की गई थी. 

ये भी पढ़ेंः होली के दिन युवक पर अंडे फेंक रहे थे, मना किया तो चाकू मारकर हत्या कर दी

2014 में सत्ता में आने के बाद से ही बीजेपी लगातार ‘पसमांदा’ मुस्लिम समुदाय को लेकर मुखर रही है. महीने की शुरुआत में पीएम मोदी जहान-ए-खुसरो सूफी संगीत महोत्सव का हिस्सा बने थे. हालांकि रमज़ान के दिनों में बीजेपी की ओर से किट बांटने की अभियान की शुरुआत अपने किस्म की पहली कोशिश है.

वीडियो: Muslims को इफ्तार करा रही पुलिस, क्या अखिलेश यादव के राज का है वीडियो?

Advertisement