The Lallantop

Microsoft भारत में 1.57 लाख करोड़ का निवेश करेगा, PM से मिलकर सत्या नडेला ने किया ऐलान

Satya Nadella AI first future: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला 9 दिसंबर को पीएम मोदी से मिले. जिसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में AI सेक्टर में 17.5 अरब डॉलर का निवेश करने वाला है.

Advertisement
post-main-image
सत्या नडेला AI-फर्स्ट फ्यूचर में निवेश करेंगे. (फोटो-एक्स)

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने भारत के AI सेक्टर में बड़े निवेश का ऐलान किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि उनकी कंपनी भारत में 17.5 बिलियन डॉलर (1.57 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. ये एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अबतक का सबसे बड़ा निवेश होगा. मंगलवार, 9 दिसंबर को पीएम मोदी से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मिलने के बाद सत्या नडेला ने इंवेस्टमेंट का ऐलान किया है.

Advertisement

पीएम मोदी से मिलने के बाद सत्या नडेला ने एक्स पोस्ट में कहा कि AI First फ्यूचर में यह निवेश ‘एशिया में अब तक का सबसे बड़ा’ है. इससे कंपनी को बुनियादी ढांचे, स्किल और सॉवरेन कैपिबिलिटी बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने लिखा,

"भारत में AI अवसर पर इंस्पायरिंग बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया. देश के एंबिशियस को सपोर्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है. ये एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. ताकि भारत के AI First फ्यूचर के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, स्किल और सॉवरेन कैपिबिलिटी बनाने में मदद मिल सके."

Advertisement

नडेला की पोस्ट को PM मोदी ने भी शेयर किया और लिखा,

“जब बात AI की आती है, तो दुनिया भारत को लेकर आशावादी है. सत्य नडेला के साथ काफी प्रोडक्टिव बातचीत हुई. यह देखकर खुशी हुई कि भारत वह जगह बन रहा है, जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश करेगा. भारत के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर इनोवेट करेंगे और AI की पावर का इस्तेमाल करेंगे.”

3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश

सत्या नडेला 4 दिन की भारत दौरा पर आए हैं. इंडिया आने का उनका लक्ष्य माइक्रोसॉफ्ट की बढ़ती मौजूदगी को और बढ़ावा देना और क्लाउड व AI मार्केट में विस्तार करना है. जब नडेला जनवरी 2025 में भारत आए थे. तब उन्होंने क्लाउड AI इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करते हुए दो सालों में 3 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.69 खरब रुपये) माइक्रोसॉफ्ट के निवेश की घोषणा की थी. उस समय कंपनी का लक्ष्य AI इनोवेशन का सपोर्ट करके और 2030 तक 1 करोड़ भारतीयों को AI स्किल्स में ट्रेनिंग देकर भारत को AI-फर्स्ट बनाना था.ऐसे में सत्या नडेला की ये विजिट AI इनोवेशन, टैलेंट डेवलेपमेंट और बुनियादी ढांचे की तैनाती के लिए ग्लोबल सेंटर के रूप में भारत के उभरने पर नजर डालती है. 

Advertisement

 

वीडियो: संसद में प्रियंका गांधी ने 'वंदे मातरम' विवाद के दौरान पीएम मोदी पर कसा तंज़, उनके बयान पर ठहाके क्यों लगे?

Advertisement