The Lallantop

'हमारे आधे लोग BJP से मिले हुए हैं'- गुजरात में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Gujarat: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 'गुजरात के लोग हमें तब तक चुनाव नहीं जिताएंगे, जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते.'

Advertisement
post-main-image
गुजरात पहुंचकर राहुल गांधी ने क्या कहा? (फ़ोटो - PTI)
author-image
अतुल तिवारी

राहुल गांधी गुजरात दौरे पर पहुंचे हुए हैं. अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बात की है (Rahul Gandhi Gujarat). उन्होंने समझाया है कि क्यों कांग्रेस 30 सालों से गुजरात में सत्ता में नहीं आ पाई. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दो धड़े हैं. जिनमें से एक धड़े को छानकर बाहर फेंकने की ज़रूरत है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी के मुताबिक़, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वो, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है, जो जनता के साथ खड़े हैं. वहीं, दूसरे वो हैं, जो जनता से दूर हैं और उनसे कटे रहते हैं. इनमें से आधे लोग BJP से मिले हैं. 

राहुल गांधी ने आगे बताया कि जब तक इन दोनों तरह के लोगों को अलग नहीं किया जाता, गुजरात में कांग्रेस जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी. दरअसल, राहुल गांधी 'संवाद कार्यक्रम' को संबोधित कर रहे थे. प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में ये कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा,

Advertisement

हमारे पास बब्बर शेर हैं. मगर पीछे चेन लगी हुई है. सब पीछे से बंधे हुए हैं. गुजरात की जनता ऑप्शन चाहती है. बल्कि B टीम नहीं. अगर हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़ी, तो 10, 15, 20, 30 लोगों को निकाल देना चाहिए. उनसे कहना चाहिए- BJP के लिए अंदर से काम कर रहे हो. चलो जाकर बाहर से काम करो. तुम्हारी वहां जगह नहीं बनेगी. बाहर फेंक देंगे वो तुमको.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आगे बोले,

हमने यहां लगभग 30 साल पहले सत्ता हासिल की थी. जब भी मैं यहां आता हूं, 2007, 2012, 2017, 2022 और 2027 के विधानसभा चुनावों पर चर्चा होती है. लेकिन सवाल चुनाव का नहीं है. गुजरात के लोग हमें तब तक चुनाव नहीं जिताएंगे, जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते. हमें गुजरात के लोगों से तब तक सत्ता में लाने के लिए भी नहीं कहना चाहिए, जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते. मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस दिन हम ऐसा करेंगे, गुजरात के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे.

Advertisement

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेज़ सामने थे. कांग्रेस जनता को रिप्रेजेंट करती थी. लेकिन हमारा लीडर नहीं था. लीडर साउथ अफ्रीका से आया. कौन? महात्मा गांधी. उसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका दिया. गांधीजी के बिना कांग्रेस देश को आजादी नहीं दिला पाती. गुजरात बिना गांधीजी नहीं होते.

राहुल गांधी का कहना है कि गुजरात ने सरदार पटेल भी हमें दिए. हमारे पांच सबसे बड़े नेताओं में से दो गुजरात ने दिए. गुजरात हमसे यही मांग रहा है. गुजरात फ़ंसा है, रास्ता नहीं मिल रहा. गुजरात आगे बढ़ना चाहता है.

बताते चलें, राहुल गांधी दो दिन की गुजरात यात्रा पर पहुंचे हुए हैं. इस दौरान वो राज्य में BJP को हराने के लिए एक मजबूत योजना बनाने में जुटे हुए हैं. ऐसे में वो लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं. 8-9 अप्रैल को होने वाले सेशन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC), गुजरात कांग्रेस इकाई के लिए रोडमैप तैयार करके पेश करेगी.

वीडियो: लखनऊ की एक कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना, मामला जान लीजिए

Advertisement