The Lallantop

पुणेः झील किनारे इफ्तारी के लिए जुटे लड़कों पर हमला, 150 लोगों पर केस दर्ज

घटना महाराष्ट्र के पुरंदर तालुका में सासवड पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अस्करवाडी में एक झील के पास हुआ.

Advertisement
post-main-image
पुणे में इफ्तारी के समय युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
ओंकार वाबळे

महाराष्ट्र के पुणे में एक झील के किनारे 14-15 लड़कों का एक ग्रुप इकठ्ठा हुआ. सब वहां इफ्तार करने लिए पहुंचे थे लेकिन तभी कथित तौर 100 से ज्यादा लोग बाइक से वहां पहुंचे. उन्होंने इफ्तार करने आए लोगों से उनके पहनावे को लेकर सवाल किया. टोपी हटाने को कहा और गालीगलौज करने लगे. आरोप है कि बाद में उन्होंने इफ्तार करने आए लड़कों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें 4 से 5 युवकों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 189(2), और 190 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना महाराष्ट्र के पुरंदर तालुका में सासवड पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अस्करवाडी में एक झील के पास हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े ओंकार बाबुराव वाबले के मुताबिक, 25 वर्षीय फिरोज जावेद सैयद ने मामले में FIR दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, वो और उनके करीब 10 दोस्त अपना रोजा (व्रत) खोलने के लिए झील के किनारे गए थे. उसी समय कथित तौर पर लगभग 100 से 150 लोग बाइक से वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे. 

FIR के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने युवकों से पूछा कि क्या यह जगह उनकी है. कथित तौर पर उनसे उनकी टोपियां हटाने को भी कहा. साथ ही उनके पहनावे पर भी सवाल उठाए. जल्द ही अज्ञात लड़कों के साथ गाली-गलौज करने लगे. बाद में उन पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में 4-5 लोग घायल हो गए. उन्हें पास के एक हॉस्पिटल पहुंचाया गया. यहां से इलाज के बाद कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई. जबकि कुछ को इलाज के लिए उनके घरों के पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

Advertisement

मामले में सासवड पुलिस ने 100 से 150 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 118(1), 189(2), और 190 के साथ ही खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने, गैर-कानूनी जमावड़ा करने, दंगा करने, और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस FIR में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में AI का गंदा यूज, नीतीश के बेटे को मैथिली ठाकुर के साथ दिखाया

सीनियर इंस्पेक्टर कुमार कदम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 10 से 15 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी बचे आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल के अफसरों को क्यों फटकार लगाई?

Advertisement