The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Nishant Kumar Maithili Thakur Objectionable AI Photo Viral Accused Arrested

बिहार में AI का गंदा यूज, नीतीश के बेटे को मैथिली ठाकुर के साथ दिखाया

सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल होने लगी. जिसके बाद गया पुलिस के पास शिकायतें आने लगीं. गया पुलिस की आईटी सेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:18 PM IST)
Bihar News
निशांत और मैथिली की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और अलीनगर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और आरोपी को गया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी की पहचान 35 साल के विकास कुमार यादव के तौर पर हुई है, जो बिहार के फतेहपुर थाना इलाके के शब्दौन का निवासी है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विकास ने AI (Artificial intelligence) का इस्तेमाल करके मैथिली ठाकुर और निशांत कुमार की आपत्तिजनक फोटो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. उसने इस फोटो पर मैथिली ठाकुर और निशांत को टैग भी कर दिया. फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद गया पुलिस के पास शिकायतें आने लगीं. शिकायतों के बाद पुलिस ने अपने आईटी सेल को मामले की जांच करने को कहा.

जांच के दौरान आरोपी का पता चला. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की. शनिवार, 14 मार्च को आरोपी की लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस ने उसे पहाड़पुर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूछताछ के दौरान विकास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके अपनी गलती भी मानी. मामले की पुष्टि करते हुए स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मनोज कुमार ने कहा,

“सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.”

यह भी पढ़ें: ‘सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखने पर जेल गईं लड़कियां रिहा, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल सामानों को जब्त कर लिया गया है. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिससे इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके. साथ ही पुलिस ने जनता से AI का भ्रामक इस्तेमाल न करने की अपील की और ऐसे फोटो या वीडियो दिखने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी.

वीडियो: युवक ने ट्रेन में महिला को पीटा, जानें क्यों?

Advertisement

Advertisement

()