The Lallantop

टेंपो की जोरदार टक्कर से किनारे खड़ी बस में घुसी वैन, अंदर बैठे सभी 9 लोगों की मौत

ट्रक की टक्कर के कारण वैन, ST Mahamandal की बस से जा टकराई. हादसे की जानकारी मिलते ही नारायणगांव पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों और मृतकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
post-main-image
पुणे-नासिक मार्ग में भीषण सड़क हादसा (तस्वीर : ANI)

पुणे के नारायणगांव में एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन पास खड़ी राज्य परिवहन बस से जा टकराई. घटना में वैन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है. इनमें चार महिलाएं, चार पुरुष और पांच साल का बच्चा शामिल है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुणे ग्रामीण पुलिस के DYSP रवींद्र चौधरी ने ANI को बताया कि दुर्घटना 17 जनवरी की सुबह 9:45 बजे हुई. जब नासिक से पुणे की ओर जा रही एक मैक्स गाड़ी को नारायणगांव में मुक्ताई होटल के सामने तेज रफ्तार टेंपो ट्रक ने टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोर की थी कि वैन पास खड़ी राज्य परिवहन (st mahamandal) की बस से जा टकराई. ये बस सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर खड़ी थी. हादसे की जानकारी मिलते ही नारायणगांव पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों और मृतकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मिदनापुर अस्पताल के 12 डॉक्टर सस्पेंड, एक्सपायर्ड सलाइन से हुई थी गर्भवती महिला की मौत

DYSP रवींद्र चौधरी ने बताया कि मैक्स वाहन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है. हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज पास के मैक्स केयर हॉस्पिटल में चल रहा है.

ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर, वाहन को कुछ दूरी तक ले गया, फिर उसे छोड़ फरार हो गया. ये वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है. पुलिस ने ड्राइवर और वाहन के मालिक की पहचान कर ली है. गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया कि ट्रक की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई होगी.

वीडियो: किसानों के अनशन में पहुंचे इस फोटोग्राफर ने ढाई लाख से ज्यादा फोटो खींची है

Advertisement