The Lallantop

पुणे की मुला-मुठा नदी में मिली हजारों मरी हुई मछलियां, शुरुआती जांच में क्या वजह पता लगी?

Pune Fish Death: पुणे की मुला-मुठा नदी किनारे हजारों मछलियां मरी हुई मिली हैं. जिसके बाद पानी की जांच के लिए सैंपल को लैब में भेज दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
पुणे की मुला-मुठा नदी में हजारों मछलियां मरी हुई मिलीं. (फोटो-इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) की एक नदी में सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरती (Pune Fish Deaths) हुई दिखीं. जिससे नदी के बिगड़ते इकोसिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि नदी में पॉल्यूशन का लेवल बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है. हालांकि, नदी में मरी हुई मछलियों के मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े ओमकार वाबले की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पुणे की मुला-मुठा (Mula-Mutha River) नदी में हुई है. पुणे रिवर रिवाइवल ऑर्गेनाइजेशन के वॉलंटियर्स को एक रूटीन इंस्पेक्शन के दौरान नदी के किनारे हजारों मछलियां मरी हुई मिलीं. इसके बाद इन्होंने इस मामले की जांच की मांग की. रिपोर्ट के अनुसार, संगमवाड़ी, नाइक बेट और विनायक नगर से निकलने वाले प्रदूषण और खराब वेस्ट मैनेजमेंट के कारण नदी की हालात बिगड़ रही है.

पुणे नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, पृथ्वीराज ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी के सैंपल टेस्ट के लिए लैब भेज दिए गए हैं. वहीं, नगर निगम ने महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इसकी सूचना दी है. और स्थानीय सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की जांच की गई है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि STP का ट्रीटेड वॉटर नदी के सर्फेस में नहीं पहुंचा है. सीवेज पाइपलाइन की जांच चल रही है.

Advertisement

पर्यावरण के लिए काम करने वाले सारंग यादवडकर ने बताया कि मीडिया में दिखाई गई तस्वीर नाइक द्वीप के पास के क्षेत्र की है. यहां मुला-मुठा नदियां मिलती है. उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पानी के सैंपल ले लिए हैं, लेकिन अधिकारी अभी तक यह पता नहीं कर पाए हैं कि दोनों नदियों में से किस नदी में पॉल्यूटेड एलिमेंट्स हैं. यादवडकर ने बताया कि मुठा नदी में खासतौर से सिर्फ डोमेस्टिक सीवेज हैं, जबकि मुला नदी में खतरनाक इंडस्ट्रियल वेस्ट आता है. उन्होंने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) पर सही एक्शन न लेने का भी आरोप लगाया.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण नदियों पर काफी दबाव पड़ रहा है. वहीं, नगर निगम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से बनाए गए नियमों का पालन न करने से स्थिति और खराब हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल पुणे की मशहूर चिक्कनगमंगला झील में भी कई मछलियों मरी हुई मिली थीं. 

वीडियो: मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के पुणे में दिया भाषण, मंदिर मस्जिद विवाद पर जताई नाराजगी

Advertisement

Advertisement