The Lallantop

पहलगाम हमले से पहले आतंकियों ने आराम से किया लंच, फिर 'किल जोन' बनाकर ली 26 लोगों की जान

Pahalgam terror attack NIA: हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकवादी बैसरन के पास एक स्थानीय व्यक्ति परवेज अहमद के घर गए थे. वहां उन्होंने खाना खाया, रोटी पैक करवाई और रात 10 बजे वहां से निकल गए थे.

Advertisement
post-main-image
पहलगाम में हमला करने से पहले आतंकियों ने पेड़ के नीचे खाना खाया था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 के आतंकवादी हमले से जुड़ी एक चार्जशीट दायर की, जिसमें तीन आतंकवादियों की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
  • चार्जशीट के अनुसार, तीन आतंकवादी हमले से पहले बैसरन घाटी के पास स्थानीय व्यक्ति के घर गए थे, जहां उन्होंने खाना खाया और फिर घाटी में घुसने से पहले रणनीति बनायी।
  • हमले के दौरान तीनों आतंकवादियों ने अलग-अलग स्थानों से गोलियां चलाईं, जिससे मैदान के बीचोंबीच एक किल जोन बन गया, जिससे 26 नागरिकों की जान गई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की तरफ से दायर एक चार्जशीट में बताया गया है कि तीनों आतंकवादियों ने अटैक करने से पहले क्या-क्या किया था.

Advertisement

NIA ने ये चार्जशीट 1100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद दायर की है. जिसमें बताया गया कि 22 अप्रैल, 2025 को तीनों आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या करने से कुछ ही देर पहले एक पेड़ के नीचे खाना खाया था.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकवादी बैसरन के पास एक स्थानीय व्यक्ति परवेज अहमद के घर गए थे. वहां उन्होंने खाना खाया, रोटी पैक करवाई और रात 10 बजे वहां से निकल गए थे.

Advertisement
हमले से पहले किया था लंच

22 अप्रैल को तीनों आतंकवादियों को बैसरन घाटी के पास देखा गया. घाटी में घुसने से पहले उन्होंने एक पेड़ के नीचे बैठकर लंच किया था. और कुछ देर बाद अपने बैग से कंबल निकालकर ओढ़ा था.  

फिर तीनों में से दो आतंकी उस तरफ बढ़े जहां से छोटी नदी बैसरन में प्रवेश करती है. वहां बैठकर उन्हें घाटी के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी. कुछ देर बाद वे वापस तीसरे आतंकी के पास लौट आए.

इसके बाद तीनों आतंकी अपने बैग वहीं छोड़कर नदी की तरफ बढ़ गए. उनमें से एक ने सिर पर एक्शन कैमरा GoPro लगाया हुआ था. फिर वे बाड़ को पार करके पार्क में चले गए.

Advertisement

दो आतंकवादी टॉयलेट के पास से होते हुए सीधे पार्क के मेन एंट्री गेट की तरफ बढ़े, जबकि तीसरा आतंकवादी जिपलाइन के आखिर की तरफ गया. दोपहर 2:23 बजे उनमें से एक ने अपनी M-4 कार्बाइन से पहली गोली चलाई. कुछ ही सेकंड बाद अन्य दो आतंकवादियों ने ढाबों और ढलान वाले इलाके के पास से AK-47 राइफलों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

चार्जशीट में बताया गया कि दक्षिण में जिपलाइन और उत्तर में मेन गेट से एक साथ की गई फायरिंग ने बीच के मैदान में एक 'किल जोन' बना दिया. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जा सके.

वीडियो: पाकिस्तान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की नकल पर पार्टी बनी

Advertisement