महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बारूदी फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ितों के परिवार को मुआवजे देने का ऐलान किया है. रविवार, 1 मार्च की सुबह काटोल तहसील के राउलगांव इलाके की एक फैक्ट्री में यह धमाका हुआ.
नागपुर की फैक्ट्री में विस्फोट से 17 की मौत, PM मोदी और CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान
Nagpur Factory Blast: घायलों को तुरंत नागपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे. हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


इंडिया टुडे से जुड़े योगेश पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की गनपाउडर फैक्ट्री में हुआ. नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) हर्ष पोद्दार ने बताया कि धमाका उस फैक्ट्री में हुआ, जो माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाती है. डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में यह ब्लास्ट हुआ.
धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री से काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया. हादसे के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुटी.
घायलों को तुरंत नागपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे. हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि पीएम ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

PMO ने लिखा,
"महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में हुआ धमाका बहुत दुखद है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है. PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. साथ ही कंपनी की तरफ से भी मदद देने की बात कही गई है.
वीडियो: कोर्ट ने बरी किया, तो केजरीवाल मोदी-शाह पर खूब बरसे















.webp?width=120)


.webp?width=120)

