The Lallantop

खतरनाक कुत्तों से खुद को बचा रहा था गार्ड, डॉग लवर ने आकर पीट दिया, वीडियो वायरल

Mumbai: घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक वॉचमैन खुद को कुत्तों से बचाने के कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. तभी अचानक एक डॉग लवर आकर उसकी पिटाई करने लग जाता है.

Advertisement
post-main-image
वॉचमैन पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया (फोटो: 'X')

मुंबई के अंधेरी से एक वॉचमैन की पिटाई का मामला सामने आया है (Man Attacks Watchman). घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक वॉचमैन खुद को कुत्तों से बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. तभी अचानक एक डॉग लवर आता है और उसकी पिटाई करने लगता है. मुंबई पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है वीडियो में?

यह मामला अंधेरी ईस्ट, मुंबई के वास्तु रिद्धि पंप हाउस का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो बुधवार, 5 मार्च की देर रात करीब साढ़े 11 बजे का है.  वीडियो में एक वॉचमैन हाथ में एक लंबी छड़ी लिए खड़ा दिखाई देता है. तभी अचानक गली के कुत्तों का एक झुंड भौंकते हुए उस पर हमला कर देता है. बचाव में वॉचमैन अपनी छड़ी कुत्तों की ओर लहराता है. इसी दौरान एक युवक तेजी से दौड़ते हुए आता है और उसे थप्पड़ों से मारने लगता है. वॉचमैन उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन युवक उसे पीटना जारी रखता है और उसे जमीन पर गिरा देता है. हमले के दौरान कुछ कुत्ते वॉचमैन को काट लेते हैं. इसके बाद सोसायटी के अन्य लोग आकर कुत्तों को भगाते हैं.

Advertisement

एक यूजर ने ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स के पैर पर घाव और खून नजर आ रहा है. शख्स ने दावा किया है कि वॉचमैन को कुत्ते ने काट लिया था, जिससे खून बह रहा था. उसने अपनी पोस्ट में लिखा:

‘कुत्तों के हमले के बाद कुत्ते के मालिक ने भी उसे पीटा और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया.’

हालांकि, वीडियो में शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बहराइच में आवारा कुत्तों ने तीसरी क्लास की बच्ची को खेत में घेर कर मार डाला

मुंबई पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है. मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट के जरिए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है.

‘आपसे अनुरोध है कि आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट करें.’ 

Man Attacks Watchman
फोटो: ‘X’

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई की खबर नहीं है.

वीडियो: लिफ्ट में कुत्ता ले जा रहा था शख्स, महिला से लड़ाई हो गई

Advertisement