सड़क पर ड्राइव करते वक्त ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना बहुत जरूरी है. केवल चालान बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी बचाने के लिए भी. लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को समझ नहीं आया कि हंसे या सिर पकड़ लें. यहां एक पैदल चलते आदमी का हेलमेट न पहनने पर चालान कट गया! जी हां, आपने सही सुना; पैदल चलते वक्त हेलमेट न पहनने पर.
पुलिस ने पैदल चल रहे शख्स का चालान काट दिया, वजह जान आप भी बाल नोचने लगेंगे!
Madhya Pradesh News: पन्ना में एक पैदल चलते आदमी का चालान कट गया! जानिए फिर आगे क्या हुआ?
.webp?width=360)

आजतक से जुड़े दिलीप शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मंगलवार, 7 जनवरी का है. पन्ना जिले के अजयगढ़ में रहने वाले सुशील कुमार शुक्ला अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने बहादुरगंज गए थे. घर लौटते समय रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. सुशील को लगा कि शायद कोई पूछताछ होगी. लेकिन यहां तो मामला उल्टा निकला. पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाया. और सीधे थाने लेकर गई.

थाने में सुशील को पता चला कि वह पैदल चलते वक्त हेलमेट न पहनने के आरोपी हैं. आरोप है कि पुलिस ने थाने में धमकाया. इसके बाद और किसी अज्ञात बाइक का नंबर लिखकर उनके नाम पर 300 रूपये का चालान थमा दिया. कथित तौर पर ये सब तब हुआ. जब सुशील के पास बाइक थी ही नहीं—वो पैदल सड़क पर जा रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक सुशील ने पुलिस के सामने खूब विनती की. इस दौरान उन्होंने बेटी का जन्मदिन होने के चलते जल्दी जाने की बात भी कही. इसके बावजूद भी पुलिसवालों ने उनकी एक न सुनी. आरोप है कि पुलिस ने सुशील के साथ अभद्रता भी की.
पुलिस ने क्या कहा?रिपोर्ट के मुताबिक, सुशील मामले को लेकर पन्ना SP साईं कृष्णा एस थोटा के पास पहुंचे. SP ने कहा कि मामला आधा-अधूरा लग रहा है और पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. अजयगढ़ से एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसका पैदल चलते समय हेलमेट न पहनने का चालान काटा गया. इस मामले की जांच के लिए अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है. SP साईं कृष्णा का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
वीडियो: UP ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट हैक कर किसने 15 लाख का चालान डिलीट मार दिया?











_(1).webp?width=275)










