The Lallantop

'मुंह में मू** दूंगी', जाम में फंसी महिला दरोगा ने कार वाले को दी धमकी

Meerut Female Cop Viral Video: वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया. अब दरोगा साहिबा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. मेरठ एसएसपी ने कहा है कि अलीगढ़ एसएसपी को मामले की रिपोर्ट सौंप दी गई है.

Advertisement
post-main-image
महिला दरोगा की अभद्रता का वीडियो वायरल. (Photo: X)

मेरठ में एक महिला दरोगा साहिबा ने बीच सड़क पर कार सवार को धमकी देते हुए कहा- "मुंह में मू** दूंगी". कार सवार और दरोगा साहिबा के बीच किसी बात को लेकर गरमा-गर्मी हो गई थी. इसके बाद दरोगा ने अपनी वर्दी का धौंस दिखाया और कार सवार को धमकाने लगीं. कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौच भी की. जब यह सब कुछ हो रहा था तो पास में खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि अब वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया. अब दरोगा साहिबा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार, 28 दिसंबर शाम 7 बजे की है. मेरठ के आबूलेन मार्केट में जाम लगा हुआ था. रतना राठी नाम की महिला दरोगा भी जाम में फंसी हुई थीं. वह यूपी के अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात हैं.

वर्दी की दिखाई धौंस

रिपोर्ट के मुताबिक दरोगा जाम लगने से भड़क गईं. इसके बाद वह अपनी कार से उतरकर सामने वाली गाड़ी में बैठे दंपत्ति को धौंस दिखाने लगीं. इसी बीच वह कार सवार को धमकाते हुए कहती हैं कि मुंह में मू** दूंगी. रिपोर्ट के मुताबिक दरोगा ने कार सवार के साथ गाली-गलौच और मारपीट भी की. बताया गया है कि जिस कार में महिला दरोगा सवार थीं, उस पर 43,782 रुपये के 14 चालान पेंडिंग हैं. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक दरोगा किसी सरकारी काम की वजह बताकर मुजफ्फरनगर गई थीं, लेकिन दोस्तों के साथ आबूलेन मार्केट में शॉपिंग करने रुक गई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी का हंगामा, सोते यात्रियों को जगाकर आधार कार्ड मांगा, गाली-गलौज और मारपीट भी की

बहरहाल, मामला सामने आने पर दरोगा के खिलाफ जांच बिठा दी गई है. एसएसपी विपिन ताडा ने मीडिया को बताया है कि एसएसपी अलीगढ़ को मामले की पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि महिला दरोगा अपनी कार से निकलती हैं और फिर सामने वाली गाड़ी में बैठे शख्स से अभद्रता से चिल्ला के बात करती हैं. आप वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.

वीडियो: मेरठ में पुलिसवालों ने फेंकी लाश, CCTV ने पकड़ लिया

Advertisement

Advertisement