The Lallantop

रेप पर जोक, हत्या पर ठहाके, आखिर ये किस बात पर हंस रही ऑडियंस?

प्रणित मोरे इकलौते कॉमेडियन नहीं हैं, जिनके केस में घटिया बातें कही गईं. आजकल मधुर विर्ली के एक शो का वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है. बाय द वे, मधुर विर्ली भी सो-कॉल्ड स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. फिलहाल, रेप जोक के लिए वायरल हैं. स्टेज पर कहते हैं,

Advertisement
post-main-image
मधुर विर्ली का रेप विक्टिम पर स्टैंड अप करने का वीडियो वायरल हुआ. (फोटो- )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या की घटनाएं हुईं, जिनमें पीड़ितों की युवा या वृद्धावस्था को ध्यान में रखा गया है।
  • कुछ कॉमेडियंस ने स्टैंडअप शो में रेप विक्टिम्स पर आपत्तिजनक चुटकुले कहे, जिससे विवाद और आलोचना उत्पन्न हुई।
  • इन विवादों के बाद, मधुर विर्ली ने पुराने शो के संदर्भ में माफी मांगी और संवेदनशील विषयों पर सोच-विचार करने का आग्रह किया।

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची का रेप करके उसको गाड़ दिया गया था. पटना में 16 साल की लड़की को रेप के बाद आग में झोंक दिया गया था और साल 2017 में उत्तर प्रदेश की 100 साल की एक महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. क्या आपको इन घटनाओं पर हंसी आती है? या कोई ह्यूमर दिखाता है? ये कैसे कॉमेडियंस हैं जिन्हें रेप विक्टिम पर हंसी आती है और उस ऑडियंस के दिमाग में कितना ही कचरा भरा होगा, जो ऐसे चुटकुलों पर ताली बजाकर हंसते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रणित मोरे इकलौते कॉमेडियन नहीं हैं, जिनके केस में घटिया बातें कही गईं. आजकल मधुर विर्ली के एक शो का वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है. मधुर विर्ली भी ‘सो-कॉल्ड’ स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. फिलहाल, रेप जोक के लिए वायरल हैं. स्टेज पर कहते हैं,

अगर आपने न्यूज देखी है तो पता होगा कि 10 में से एक केस में आरोपी रेप के बाद विक्टिम की हत्या कर देता है.

Advertisement

इसके बाद मधुर कारण बताते हैं कि आरोपी विक्टिम की हत्या क्यों करता है. बेहद घटिया और आपत्तिजनक बातें बोलते हैं. समस्या बस यहां तक नहीं है. समस्या ये है कि ऑडियंस पूरे मन से ताली बजाकर, हूटिंग करते हुए हंसती है. इस जोक पर हंसने वाली ऑडियंस को एक बार उन परिवारों के बयान सुनने चाहिए, जिनकी मां-पत्नी-बहन या बेटी का रेप होता है. उनके शव किसी झाड़ी में खून से लथपथ निर्वस्त्र मिलते हैं. एक रेप विक्टिम किस मेंटल ट्रॉमा से होकर गुजरती है, इसे मापने की कोई मशीन होती तो शायद इंसान होने पर भी शर्म आती.

undefined

एक ट्रेंड बन गया है. माफी मांगने वाला. पूरे होश-ओ-हवास में जोक की स्क्रिप्ट लिखी जाती है. उसे परफॉर्म किया जाता है. शो चल गया तो बहुत बढ़िया. नहीं चला तो एक माफीनामा लिख दिया जाएगा. इस केस में भी यही हुआ. माफी मांगते हुए मधुर विर्ली ने लिखा.

Advertisement

मैं उस वीडियो के लिए माफी मांगना चाहता हूं. ये क्लिप लगभग दो साल पुराने मेरे एक शो की है. उस परफॉर्मेंस के कुछ समय बाद ही मुझे एहसास हो गया था कि मैंने गलती की है. इसलिए मैंने उस वीडियो को उसी समय हटा दिया था. मेरा मानना है कि कॉमेडी के जरिए मुश्किल मुद्दों पर बात की जा सकती है और सवाल उठाए जा सकते हैं. लेकिन कुछ विषय ऐसे होते हैं जिन पर बहुत सोच-समझकर और संवेदनशीलता के साथ बात करनी चाहिए. अगर किसी कोशिश में ये संतुलन नहीं बन पाता तो अपनी गलती स्वीकार करना, माफी मांगना और आगे बेहतर करने की कोशिश करना ही सही रास्ता है. मैं दिल से माफी मांगता हूं.

इसके अलावा ऐश्वर्या मोहनराज नाम की कॉमेडियन का भी पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है. शो में ऐश्वर्या कहती हैं कि जब उनका भाई पैदा हुआ था तो उनकी मां अपने नवजात बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटना चाहती थीं. सिर्फ इसलिए क्योंकि वो बच्चा पुरुष था और उनकी मां पुरुषों से नफरत करती हैं. ऐश्वर्या आगे ये भी कहती हैं कि उनकी मां उनकी रोल मॉडल हैं. वो चाहती हैं कि वो अपनी मां का सपना पूरा कर पाएं और बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट पाएं.

undefined

ऐश्वर्या के इस जोक पर कई पॉपुलर कॉमेडियंस हंसकर ताली बजाते हैं. यही प्रणित मोरे के शो में भी हुआ. ऑडियंस में बैठा लड़का कहता है कि अगर गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर गए हैं और उसे 370 वाली बिरयानी खिलाई है तो रुपए तो वसूल करने ही पड़ेंगे. इसी शो में आई एक लड़की सेजल पवार, जो बाय प्रोफेशन डॉक्टर है, वो Male Genitals यानी पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक बात कहती है. ऑडियंस तो हंसती ही है. साथ में शो होस्ट प्रणित भी जोर से हंसते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की जिस आग में 3 लोगों की मौत हुई, वो हादसा नहीं थी, CCTV ने पूरा सच खोल दिया

रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और मुनव्वर फारूकी भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं. ये वो कॉमेडियंस हैं जिन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. ह्यूमर और बेअदबी के बीच एक महीन लाइन होती है. अगर इस लाइन का सम्मान नहीं कर सकते तो आप कुछ भी हों, लेकिन कॉमेडियन तो नहीं हैं.

वीडियो: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में मामूली विवाद बनी हिंसक झड़प, कई घायल

Advertisement