The Lallantop

'सूर्यकुमार यादव मुझे मैसेज करते थे', दावा करने वाली खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ की मानहानि का केस

Khushi Mukherjee Suryakumar Yadav Row: खुशी मुखर्जी ने एक इवेंट में दावा किया था कि कई क्रिकेटर उनके पीछे पड़े हैं. सूर्यकुमार यादव उन्हें काफी मैसेज किया करते थे. हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी कि उनका सूर्यकुमार से कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था.

Advertisement
post-main-image
खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा. (Photo: Instagram/File)

एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया गया है. उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. खुशी ने हाल ही में दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर और T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें काफी मैसेज किया करते थे. उनके इस बयान पर खूब बवाल हुआ था. अब सूर्यकुमार के एक फैन ने खुशी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक फैजान अंसारी नाम के सूर्यकुमार के एक फैन ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत की है. उन्होंने खुशी के बयान पर 100 करोड़ की मानहानि का दावा भी किया है. भास्कर के अनुसार फैजान का आरोप है कि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर जो बयान दिया है, उससे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंचा है. फैजान अंसारी का कहना है कि यह बयान बिना किसी सबूत के गलत नीयत से दिए गए हैं.

क्या कहा था खुशी ने?

बताते चलें कि हाल ही में खुशी मुखर्जी ने एक इवेंट में दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें काफी मैसेज किया करते थे. NDTV के मुताबिक उन्होंने कहा था,

Advertisement

मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. कई क्रिकेटर मेरे पीछे पड़े हैं. सूर्यकुमार मुझे बहुत मैसेज करते थे. अब हम ज्यादा बात नहीं करते. मैं नहीं चाहती कि मेरा नाम उनके साथ जोड़ा जाए. मुझे अपने लिंक-अप्स के बारे में खबरें पसंद नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही मकान में 233 वोटर! हिंदू-मुस्लिम-सिख सब शामिल, गोरखपुर की SIR लिस्ट पर बवाल

उनके इस बयान पर खूब बवाल भी हुआ था. इसके बाद खुशी ने अपने बयान पर सफाई दी थी. उन्होंने NDTV से बात करते हुए साफ किया था कि उनका सूर्यकुमार के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था. उन्होंने कहा था कि उनके कमेंट को गलत तरीके से लिया गया. उसे बिना कॉन्टेक्स्ट के बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. खुशी ने यह भी दावा किया था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. बहरहाल खुशी के खिलाफ पुलिस में शिकायत से यह मामला और बढ़ता दिख रहा है.  

Advertisement

वीडियो: ध्रुव राठी मानहानि केस पर कोर्ट ने बीजेपी नेता सुरेश नखुआ पर जुर्माना क्यों लगाया?

Advertisement