The Lallantop

8-10 राउंड फायरिंग देखी, फिर गोलीबारी के बयान से क्यों पलटे खान सर?

Khan Sir Firing: पटना पुलिस ने बयान में कहा कि खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की. आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

Advertisement
post-main-image
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ. (ITG)
author-image
शशि भूषण कुमार

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित टीचर खान सर की कोचिंग पर कथित फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया. पहले गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर बाद में अपने बयान से पीछे हटते नजर आए. पटना पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. मंगलवार, 2 जून को पटना पुलिस ने कहा कि दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद का मामला लग रहा है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बताया कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों ने खान सर के कोचिंग सेंटर पर पथराव और तोड़फोड़ की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पटना पुलिस ने एक बयान में बताया कि 2 जून की रात करीब 10:10 बजे कदमकुंआ थाना क्षेत्र के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हमले की जानकारी मिली थी. शुरुआती बयान में खान सर ने दावा किया था कि 8-10 राउंड फायरिंग तो उन्होंने खुद देखी है.

खान सर ने दावा किया था कि कुछ लोग उनकी कम फीस और उनके स्टूडेंट्स के बेहतर रिजल्ट से खफा होकर कोचिंग को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा था कि हमलावरों ने उनके गार्ड के साथ मारपीट की और कोचिंग को उड़ाने तक की धमकी दी. खान सर ने दावा किया कि जनवरी में भी बम से अटैक हुआ था. उन्होंने कहा, “बम चलते रहते हैं इधर…”

Advertisement

हालांकि, पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने और शुरुआती जांच के बाद खान सर अपने बयान से पलट गए. उन्होंने कहा कि उस समय माहौल ऐसा था कि कुछ समझ ही नहीं आया. उन्होंने कहा कि पूछने पर गार्ड ने बताया, "कुछ समझ नहीं आ रहा, इतना मारकर फोड़ दिया गया." अब खान सर ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

टाउन DSP राजेश रंजन ने कहा,

"गोलीबारी का अभी तक सत्यापन किया जा रहा है. अभी तक ये प्रूफ नहीं हो पाया है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है... ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर और उनके लोगों पर FIR की गई है. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग आकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और पत्थर चला रहे हैं. कोई अब तक फायरिंग करता हुआ नहीं दिखा है."

Advertisement

पटना पुलिस ने बयान में कहा कि खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की. आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस का दावा है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की.

khan sir police
पटना पुलिस का बयान. (X)

पुलिस ने बताया कि खान सर की तरफ से दर्ज FIR में भी फायरिंग का कोई आरोप शामिल नहीं है. मामला फिलहाल मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ का माना जा रहा है. आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज के जरिए की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

वीडियो: तमिलनाडु में BJP के लिए बड़ा झटका, अमित शाह के करीबी अन्नामलाई के इस्तीफे की अटकलें!

Advertisement