केरल के मलप्पुरम में एक छात्रा के जान देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कमजोर अंग्रेजी के चलते ससुराल वाले उसे ताने मारते थे, जिस वजह से उसने ये कदम उठा लिया. इस मामले की शिकायत लड़की के परिवार ने पुलिस से की, जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है.
दूल्हा गया विदेश, ससुराल में रंग और अंग्रेजी पर इतने ताने पड़े कि दुल्हन ने जान दे दी
Kerala News: शादी हुई और शादी के 22 दिन बाद ही पति अबू धाबी चला गया, कुछ रोज बाद बातचीत करनी भी बंद कर दी. आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने शाहना को ताने मारने शुरू कर दिए. उसके रंग को लेकर और कमजोर अंग्रेजी को लेकर.


इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबिमोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 वर्षीय मृतक छात्रा शाहना बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. वो 14 जनवरी की सुबह मलप्पुरम जिले के कोंडोटी में अपने घर पर मृत पाई गई. मई 2024 में उसकी शादी अबू धाबी में काम करने वाले एक लड़के से हुई थी. लड़का मलप्पुरम का ही रहने वाला है, और शादी के बाद से शाहना अपनी ससुराल में ही रह रही थी. उसके परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है.
शाहना के चाचा ने मीडिया को बताया कि मई में शादी के बाद करीब 22 दिनों तक दोनों घर में खुशी-खुशी रहे. इसके बाद लड़का अबू धाबी के लिए रवाना हो गया. बाद में उसने शाहना को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और उसके रंग और अंग्रेजी में बेहतर ना होने को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया.
परिवार का कहना है कि अबू धाबी जाने के कुछ रोज बाद ही आरोपी पति ने लड़की की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया. इसके बाद छात्रा ने पति से मैसेज के जरिए बात करने को कहा. लेकिन उसने मैसेज से भी बात नहीं की. बताते हैं कि इसके बाद शाहना ने अपनी सास को इस बारे में बताया तो उसकी सास ने उससे कहा कि केवल 22 दिन का रिश्ता है तो वो इस रिश्ते को खत्म कर सकती है. वो शाहना से ये भी बोलीं कि उनका बेटा एक ऐसी लड़की चाहता था जो अधिक मैच्योर और रंग में गोरी हो. सास ने कहा कि वह अब अपने बेटे के लिए एक बेहतर साथी ढूंढेंगी.
परिवार के मुताबिक इस घटना के बाद ही शाहना 14 जनवरी की सुबह अपने घर पर मृत पाई गई. स्थानीय कोंडोटी पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है. और इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: "महिला की बॉडी पर सेक्शुअल कमेंट करना यौन उत्पीड़न", केरल हाई कोर्ट की टिप्पणी














.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



