The Lallantop

पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शख्स ने खुदकुशी कर ली, कर्नाटक में अतुल सुभाष जैसी दूसरी घटना

Karnataka Man Suicide Amid 'Harassment': पुलिस कहना है कि शुरुआती जांच के मुताबिक, दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही अक्सर झगड़े के कारण वो अलग रहने लगे थे.

Advertisement
post-main-image
दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)

कर्नाटक के हुबली ज़िले में एक शख़्स ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली (Karnataka Suicide News). शख़्स के परिवारवालों ने उसके लिए ‘न्याय की मांग’ की है. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि परिवार वालों की शिकायत पर पत्नी के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शख़्स ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस के मुताबिक़, मृतक ने मरने से पहले बताया कि

पिताजी, मुझे माफ़ कर दीजिए. मेरी पत्नी मुझे मार रही है. वो मेरी मौत चाहती है.  मैं अपनी पत्नी के अत्याचार के कारण मर रहा हूं. अन्ना (भाई), कृपया माता-पिता का ख्याल रखना.

Advertisement

घटना चामुंडेश्वरी नगर इलाक़े के एक घर में 26 जनवरी को हुई. 40 साल के पीटर गोल्लापल्ली मरने से पहले अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही अक्सर झगड़े के कारण वो अलग रहने लगे थे. 

उनकी पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी है और गुजारा भत्ता के तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की है. मीडिया के साथ बातचीत में विक्टिम पीटर के भाई एशय्या ने कहा कि चूंकि 26 जनवरी था, इसलिए सभी लोग चर्च गए थे. जब वो दोपहर को घर लौटे, तो उन्होंने पीटर को मृत पाया.

एशय्या ने बताया कि पीटर एक निजी फर्म में काम करते थे. लेकिन तीन महीने पहले उनकी नौकरी चली गई. उन्होंने कहा,

Advertisement

हम अपने भाई के लिए न्याय चाहते हैं. उस महिला को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. किसी को भी उस तरह की पीड़ा ना झेलनी पड़े, जैसी मेरे भाई को झेलनी पड़ी. उसके (महिला के) बड़े भाई ने भी उसे (मृतक को) पीटा था और इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज है.

इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, पीटर के पिता ने भी आरोप लगाया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के व्यवहार और उसके परिवार की मांगों के कारण मानसिक रूप से परेशान था. उन्होंने कहा,

वो (पीटर की पत्नी) अपनी मां के घर रहने के लिए बेतरतीब ढंग से घर छोड़ देती थी और मेरे बेटे से कहती थी कि अगर वो मर भी गया, तो भी वो वापस नहीं आएगी. ऑफ़िस मीटिंग के दौरान अपनी पत्नी से झगड़े के बाद ही मेरे बेटे की नौकरी गई.

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि विक्टिम के भाई की शिकायत के आधार पर पत्नी के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच जारी है. अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई तय करने के लिए डेथ नोट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें - अतुल सुभाष सुसाइड केस: FIR की कॉपी सामने आई, पत्नी ने ये आरोप लगाए थे

अतुल सुभाष केस से मिलता-जुलता मामला

ऐसा ही मामला बीते महीने भी आया था, जब बेंगलुरू में अतुल सुभाष नाम के एक AI इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने पति को दहेज और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के ‘झूठे’ मामलों में फंसाया. वो बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. 9 दिसंबर को 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 90 मिनट का वीडियो बनाने के बाद उन्होंने अपनी जान दे दी.

(न्यूज़ एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)

वीडियो: RJ सिमरन की मौत, आत्महत्या पर परिवार ने क्या कहा?

Advertisement