The Lallantop

थाने से घर लौटे कैब ड्राइवर ने दे दी जान, वीडियो में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया

मरने से पहले युवक ने वीडियो में दावा किया कि वो नुकसान की भरपाई करने के लिए राजी था. लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की और तकरीबन 50 हज़ार रुपये की मांग करने लगे.

Advertisement
post-main-image
इंदौर में कैब ड्राइवर ने पुलिस की रिश्वत से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली. (फोटो- इंडिया टुडे)

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. खुद की जान लेने से पहले ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने एक वीडियो बनाया. इसमें ड्राइवर ने कथित तौर पर राजेंद्र नगर थाना के एक सब-इंस्पेक्टर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है. ड्राइवर ने वीडियो में बताया कि इसकी वजह से वो इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े संवाददाता धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अप्रैल को राजेंद्र नगर में सिलिकॉन सिटी के पास अभिषेक ने एक कार को टक्कर मार दी थी. कार के मालिक का नाम कपिल सोमानी है और बिजनेस करते हैं. कपिल ने फौरन राजेंद्र नगर थाना के सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल को मौके पर बुला लिया. वो कार सहित दोनों को लेकर थाने पहुंचे.

उन्होंने अभिषेक पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. मरने से पहले युवक ने वीडियो में दावा किया कि वो नुकसान की भरपाई करने के लिए राजी था. लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की और तकरीबन 50 हज़ार रुपये की मांग करने लगे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में युवक ने दावा किया कि पैसे देने के बाद उसे थाने से लौटा दिया गया. लेकिन घर आकर उसने वीडियो बनाया. इसमें उसने सब इंस्पेक्टर मनोहर पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया और फिर अपनी जान दे दी. पुलिस अधिकारियों तक जब ये जानकारी पहुंची तो राजेंद्र नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल को सस्पेंड कर दिया गया.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक SI मनोहर लाल ने इस वाकये पर सफाई दी है. उन्होंने कहा,

इस घटना के बाद अभिषेक पाटिल समझौता कराने की बात कर रहा था. मैंने इनकार कर दिया और सीधे शिकायत करने वाले व्यापारी कपिल सोमानी से बात करने को कहा. अभिषेक पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं. वो नशे का आदी था. घटना के समय भी वो शराब लेने जा रहा था.

Advertisement

SI ने पैसों की डिमांड करने वाले आरोप से इंकार किया है. बोले- "इस घटना के दौरान एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेटा और टीआई नीरज बिरथरे भी मौजूद थे. मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं."

दैनिक भास्कर ने पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से बताया है कि अभिषेक का परिवार द्वारकापुरी इलाके में रहता है. उसकी एक ट्रांसपर्सन से दोस्ती है. वो उसके साथ लिव-इन में रहता था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वीडियो: मुकुल चौधरी ने पिता को लेकर बड़ी बात बताई, हेलिकॉप्टर शॉट कहां से सीखा?

Advertisement