The Lallantop

शादी का प्रपोजल ठुकराया तो लड़की को किडनैप कर लिया, पेड़ से बांधकर पीटा

पुलिस ने पहले मामूली मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करके युवती का मेडिकल करा दिया. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई न होती देख परिजनों ने जब युवती के नाजुक अंगों को दांत से काटने की बात बताई.

Advertisement
post-main-image
युवती ने किडनैप करने और बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है (PHOTO- ANI)

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एकतरफा प्यार एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां एक महिला पर हमला हुआ. सिर्फ इसलिए कि उसने हमलावर की ओर से आया शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. आरोपी को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने महिला को किडनैप कर लिया. इसके बाद उसने युवती को पेड़ से बांधकर पीटा. दांतों से काटा और फिर छोड़कर भाग गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

मामला हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली एरिया का है. यहां एक 17 साल की युवती अपने चाचा की शादी से देर रात घर आ रही थी. तभी गांव का अतुल नाम का लड़का उसे किडनैप कर ले गया. आरोप है कि युवक ने पहले युवती को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और शादी की बात कही. लेकिन युवती ने इसका विरोध किया. इस पर आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया. आरोपी यहीं नहीं रुका. उसने युवती के नाजुक अंगों को दांतों से बेरहमी से काटा. इसके बाद वो उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग निकला. 

Advertisement

घटना के बाद युवती घायल हालत में घर पहुंची और घर वालों को सारी बात बताई. इसके बाद घर वाले पुलिस के पास पहुंचे. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पहले मामूली मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करके युवती का मेडिकल करा दिया. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद परिजन ने जब युवती के नाजुक अंगों को दांत से काटने की बात बताई तो पुलिस ने युवती को दोबारा मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दीं. हरदोई पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

दोबारा कराया गया मेडिकल

पीड़िता और उसकी मां के मुताबिक अतुल काफी समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था. लेकिन युवती उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती थी. इस पर अतुल ने उसे किडनैप किया और मारपीट की. आरोप है कि उसने युवती को रस्सी से बांध कर पीटा और दांत से भी काटा. पीड़िता की मां का कहना है कि वो लोग अधिक पढ़े-लिखे नहीं हैं. उन्हें तो यह भी पता नहीं कि पुलिस की रिपोर्ट में लिखा क्या है. शुरुआत में पुलिस ने भी इस मामले में ढीला रवैया अपनाया लेकिन जब मीडिया में ये खबर आई, तब पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की. 

पुलिस का कहना है कि दोबारा हुए मेडिकल की रिपोर्ट के आधार पर अतुल पर लगी धाराएं बढ़ाई जाएंगी. सर्कल ऑफिसर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जैसे ही मेडिकल की डिटेल्ड रिपोर्ट मिलेगी, वैसे ही धाराओं से लेकर बाकी सभी चीजों में कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वीडियो: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा, 'शादीशुदा शख्स का दूसरे वयस्क के साथ रहना जुर्म नहीं'

Advertisement