The Lallantop

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाकर कई लोगों की हालत बिगड़ी, सब अस्पताल में भर्ती

इस मामले की शिकायत गौतम बुद्ध नगर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के डीएम से भी की गई है. दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक और मरीज सैंडी ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. बीमार होने से पहले उन्होंने भी मोमोज खाए थे.

Advertisement
post-main-image
दादरी में मोमोज खाने से करीब दर्जनभर लोग बीमार हो गए. (इंडिया टुडे)
author-image
अरुण त्यागी

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मोमोज खाने से लगभग दर्जन भर लोगों के बीमार होने की खबर आई है. इन सभी को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्ज और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सबने एक ही दुकान से मोमोज खरीदे थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दादरी के नई आबादी इलाके के रहने वाले आरिफ ने बताया कि 25 मार्च को उनके घर पर उनकी बहन और दूसरे रिश्तेदार आए हुए थे. आरिफ ने सबके लिए मोमोज मंगवाए. सभी लोगों ने मोमोज खाए. लेकिन खाने के बाद से सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. उन्होंने बताया, “मोमोज खाने से मेरे परिवार के दस लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. उन सबको दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

इस मामले की शिकायत गौतम बुद्ध नगर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के डीएम से भी की गई है. दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक और मरीज सैंडी ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. बीमार होने से पहले उन्होंने भी मोमोज खाए थे.

Advertisement

सैंडी और आरिफ के परिवार ने एक ही दुकान से मोमोज खरीदे थे. उन्होंने दादरी शहर के तहसील के पास की एक दुकान से मोमोज खरीदे थे. मोमोज खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. अब सरकारी अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है.

दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि 10 से 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन लोगों को सिर दर्द, उल्टी, बुखार और पेट में दर्द की शिकायत थी. शुरुआती जांच के आधार पर ये फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है. डॉक्टर ने आगे बताया कि सभी मरीजों को दवा और इंजेक्शन दे दिया गया है. उनकी स्थिति में सुधार भी हो रहा है.

खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इस घटना की जानकारी मिल गई है. विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मीडिया के जरिए उनको घटना की जानकारी मिली है. विभाग की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल करेगी. और फिर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वीडियो: हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस के शक में हुई थी हत्या, जांच में कुछ और निकला?

Advertisement