The Lallantop

पेट्रोल पंपों से अब इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने फैसले की वजह भी बताई

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की पेट्रोल पंपों से बल्क खरीद पर लगाई गई ये पाबंदियां 90 दिनों तक लागू रहेंगी, हालांकि, सरकार के नए आदेश से इसे और भी बढ़ाया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
पेट्रोल पंपों पर अब बल्क में तेल नहीं दिया जाएगा (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत सरकार ने पेट्रोल पंपों पर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपयोग के लिए तेल की बिक्री अगले 90 दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दी है।
  • सरकार ने ये कदम पेट्रोल पंपों पर बल्क यूजर्स की अचानक बढ़ी खरीदारी के पैटर्न की वजह से उठाया है, जिससे बल्क सप्लायर्स की बिक्री प्रभावित हुई।
  • इस आदेश से तेल मार्केटिंग कंपनियों को रिटेल आउटलेट से बल्क ईंधन खरीदने पर रोक लगाने का अधिकार मिला है जो सप्लाई चेन को स्थिर बनाएगा।

पेट्रोल पंपों पर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अब तेल नहीं मिलेगा. भारत सरकार ने ये रोक अस्थायी तौर पर लगाई है. सरकार का कहना है कि बल्क यूजर अपनी जरूरतों के लिए अधिकृत बल्क सप्लायर्स से ही पेट्रोल और डीजल की खरीद करें. ये आदेश अगले 90 दिनों तक लागू रहेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अचानक से फैसला क्यों?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला अचानक नहीं लिया गया है. बीते कुछ दिनों से सरकार ने एक पैटर्न नोटिस किया. इसमें दिखा कि पेट्रोल पंपों पर अचानक से बिक्री में बढ़ोतरी हो गई. कारण ये पाया गया कि बल्क में तेल खरीदने वाले कस्टमर, रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंपों) से ही तेल खरीदने लगे हैं, क्योंकि बल्क सप्लायर्स के मुकाबले रिटेल में दाम भी कम हैं. इसीलिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 11 जून को इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया. मंत्रालय ने 'मोटर स्पिरिट और हाई-स्पीड डीजल आदेश, 2026' जारी किया है. इस आदेश से तेल मार्केटिंग कंपनियों और ईंधन रिटेलरों को इस तरह की खरीद पर रोक लगाने का अधिकार मिल गया है.

बल्क और रिटेल के दामों में कितना अंतर?

यहां एक सवाल उठता है कि बल्क में खरीदने वाले लोग, उसी ईंधन को रिटेल में यानी पेट्रोल पंपों से क्यों खरीद रहे हैं? इसका जवाब है दोनों की कीमतों में बढ़ता अंतर. डीजल और पेट्रोल की बल्क और रिटेल कीमतों में भारी अंतर है. उदाहरण के लिए, दिल्ली में रिटेल पंपों पर डीजल की कीमत लगभग 95.20 रुपये प्रति लीटर है, जबकि बल्क डीजल की कीमत लगभग 134.50 रुपये प्रति लीटर है.

Advertisement

कीमतों में इस अंतर की वजह से कुछ इंडस्ट्रीज, संस्थान और कमर्शियल कस्टमर्स बल्क सप्लाई सिस्टम का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे पेट्रोल पंपों से फ्यूल खरीदने लगे हैं. सरकार का कहना है कि दुनिया में जो मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात हैं, उसकी वजह से पेट्रोलियम सप्लाई चेन, शिपिंग लॉजिस्टिक्स और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ा है और आम आदमी तक तेल की सप्लाई सुगमता से होती रहे, इसी वजह से ये फैसला लिया गया है.

वीडियो: राजस्थान में सूख रहे पेट्रोल पंप, सरकार का इनकार, मामला कोर्ट तक पहुंचा?

Advertisement
Advertisement