AIIMS गोरखपुर की एक महिला डॉक्टर का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया. महिला नागालैंड की रहने वाली है और AIIMS गोरखपुर में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम करती है. आरोप है कि शहर के एक मॉल से लौटते वक्त तीन युवकों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और उसे गलत तरीके से छुआ. कैंपस पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई.
गोरखपुर में AIIMS डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, लड़कों ने गेट तक पीछा किया, नस्लीय टिप्पणी कर भागे
Gorakhpur: महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक वे उनका पीछा करते रहे. रास्ते में अश्लील और गंदे कॉमेंट किए गए. नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं.
.webp?width=360)

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बीती 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे की है. महिला शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक वे उनका पीछा करते रहे. आरोप है कि रास्ते में उन्होंने अश्लील और गंदे कॉमेंट किए, नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं.
सर्वाइवर का कहना है कि उसे देखकर एक युवक ने अपनी शर्ट उतार दी. जब महिला डॉक्टर AIIMS के गेट नंबर दो के पास पहुंची, तो एक आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए. कैंपस पहुंचने के बाद उन्होंने ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑफ एम्स एंड आईएनआई’ (NAFORD) में शिकायत दर्ज कराई.
NAFORD ने इस घटना को गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला बताया है. संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम ऑफिस को टैग करते हुए पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा,
इस घटना से हमारी रेजिडेंट डॉक्टर को गहरा सदमा लगा है. क्योंकि वे नॉर्थ ईस्ट से हैं, इसलिए उन पर नस्लीय टिप्पणियां की गईं. महिलाओं की हेल्थ के लिए काम करने वाली एक डॉक्टर के साथ अपने ही इंस्टिट्यूशन के पास गलत व्यवहार किया गया.
संगठन ने सीएम योगी को लेटर लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. नाफोर्ड ने मांग की है कि सर्वाइवर को सुरक्षा और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए. मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और नॉर्थ ईस्ट के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए.
ये भी पढ़ें: KGMU के जूनियर डॉक्टर के बाद अब इंटर्न गिरफ्तार, नर्सिंग स्टूडेंट से रेप का आरोप
दो आरोपी हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनकी पहचान सूरज और अमृत के तौर पर हुई है. घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली गई है.
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सर्वाइवर की तहरीर पर AIIMS थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: AIIMS Rishikesh में आरोपी को पकड़ने पुलिस ने इमरजेंसी में घुसा दी गाड़ी, हंगामा हो गया!











.webp?width=275)





.webp?width=120)
.webp?width=120)



