The Lallantop

'बाहर निकल भिखारी... ', बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिगरेट पीते, रौब झाड़ते गूगल इंजीनियर का वीडियो वायरल

वीडियो में एक यात्री, जो कथित तौर पर गूगल का कर्मचारी है, को हवाई अड्डे के रनवे पर धूम्रपान (bengluru airport smoking on runway video) करते और बाद में एयरलाइन कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया है. वीडियो वायरल होने के बाद उत्कर्ष गौतम Utkarsh Gautam नाम के इस व्यक्ति को जीवन भर के लिए ब्लैकलिस्ट करने की बात होने लगी है.

Advertisement
post-main-image
रनवे पर सिगरेट फूंकते और एयरपोर्ट स्टाफ से बदतमीजी करते व्यक्ति का स्क्रीन शॉट

‘कहां लिखा है नो स्मोकिंग, किसने बोला स्मोकिंग नहीं कर सकता? बाहर निकल भिखारी साला, अपनी औकात में रहकर बात कर, दो कौड़ी के. जितनी तेरी सैलरी है, उतना गटर में डाल दूंगा, औकात में रहकर बात कर…’. ये सारे शब्द हैं कथित तौर पर गूगल (Google) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्कर्ष गौतम (Utkarsh Gautam) के जो उसने एयरपोर्ट स्टाफ (bengluru airport smoking on runway video) को कहे हैं. ये वही महानुभाव हैं जिनका एयरपोर्ट पर धूम्रपान करते, बोले तो सिगरेट फूंकने का वीडियो वायरल है. महाशय पहले रनवे पर सिगरेट फूंक रहे और उसके बाद रोकने पर नई सिगरेट जलाकर स्टाफ के मुंह पर धुआं उड़ा रहे हैं. माने बदतमीजी प्रो मैक्स.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला बेंगलुरु एयरपोर्ट का है जो सवालों का धुआं छोड़ गया है. पहला सवाल तो सिविक सेंस का है. आपको सिगरेट फूंकनी है तो ध्रूमपान कक्ष में जाओ. हर एयरपोर्ट पर होता है. रनवे पर छल्ले बनाने का क्या तुक है. दूसरा सवाल एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को लेकर भी है. भारी सेफ्टी के बीच लाइटर कहां से आया. 

Advertisement

'नो स्मोकिंग कहां लिखा?'

वीडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि जब एयरपोर्ट स्टाफ उत्कर्ष गौतम को रनवे पर सिगरेट पीने से मना करता है, तो बंदा स्टाफ से बहस करता है और एकदम बेतुकी बात पूछता है. कहां लिखा है नो स्मोकिंग. किसने बोला स्मोकिंग नहीं कर सकता. एयरपोर्ट स्टाफ के फेस पर धुआं छोड़ता है. स्टाफ को बाहर आने की धमकी देता है.  

वीडियो में सुनाई देता है कि यात्री को offload किया गया है, माने विमान में चढ़ने नहीं दिया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही इस व्यक्ति को जीवन भर के लिए ब्लैकलिस्ट करने की बातें होने लगी हैं. कुछ यूजर्स ने इसके इंस्टा अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. हालांकि हमें सर्च करने पर ये अकाउंट नहीं मिला. 

उत्कर्ष गौतम
उत्कर्ष गौतम

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि हवाई अड्डे पर धूम्रपान करना सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, क्योंकि आग लगने के खतरे और परिचालन जोखिमों के कारण ऐसे क्षेत्रों में धूम्रपान करना सख्त वर्जित है. इस घटना ने हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सिगरेट और लाइटर ज्वलनशील वस्तुएं हैं और विमानन सुरक्षा नियमों के तहत इनको अंदर नहीं ले जा सकते. हालांकि सिगरेट के बॉक्स को साथ में रख सकते हैं लेकिन लाइटर या माचिस तो किसी भी कीमत पर अंदर जाता ही नहीं. चेकपॉइंट पर तगड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बावजूद यात्री के पास इनका मिलना संदेह पैदा करता है.

Advertisement

इस पूरे मसले पर अभी बेंगलुरु एयरपोर्ट से कोई बयान नहीं आया है. 

वीडियो: आर्चर की काट नहीं निकाल पाए CSK के बैटर्स, राजस्थान ने अपनी गेंदबाज़ी से ही मैच जीत लिया

Advertisement