The Lallantop

एलन मस्क ने जस्टिन ट्रुडो को कहा 'लड़की', फिर कह दी चुभने वाली बात

दरअसल Donald Trump अक्सर Justin Trudeau को 'कनाडा के महान राज्य का गवर्नर' बताते आए हैं. Elon Musk का तंज इसी संदर्भ में आया.

Advertisement
post-main-image
8 जनवरी को सोशल मीडिया वेबसाइट X पर कनाडा-अमेरिका विलय बारे में बात करते हुए ट्रूडो ने दोनों देशों के बीच विलय की संभावना से इनकार किया था. (फोटो- PTI)

SpaceX और टेस्ला के मालिक एलन मस्क अक्सर खबरों में रहते हैं. कभी X पर कुछ नया करने के लिए. तो कभी किसी क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करने के लिए. अब एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर तंज कसा है (Elon Musk rebukes Justin Trudeau). उन्होंने ट्रूडो के उस बयान को लेकर तंज किया है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कनाडा-अमेरिका विलय के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, 8 जनवरी को सोशल मीडिया वेबसाइट X पर कनाडा-अमेरिका विलय बारे में बात करते हुए ट्रूडो ने दोनों देशों के बीच विलय की संभावना से इनकार किया था. उन्होंने पोस्ट में कहा था,

"इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बनेगा. दोनों देशों के वर्कर्स और समुदाय एक दूसरे के सबसे बड़े बिजनेस और सिक्योरिटी पार्टनर हैं, और उन्हें इससे लाभ मिलता है."

Advertisement

जस्टिन ट्रूडो के इस पोस्ट पर X के मालिक एलन मस्क ने कॉमेंट किया. ट्रूडो पर तंज कसते हुए X के मालिक के उन्हें 'लड़की' कह दिया. मस्क ने लिखा,

“लड़की, अब तुम कनाडा की गवर्नर नहीं हो. इसलिए तुम जो भी कहती हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”

बता दें कि ट्रंप अक्सर ट्रूडो को 'कनाडा के महान राज्य का गवर्नर' बताते आए हैं. वो ये भी कहते आए हैं कि कनाडा जल्द ही अमेरिका का 51 वां राज्य बन जाएगा. 

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो कनाडा को अपने अधीन करने के लिए मिलिट्री पावर का इस्तेमाल करेंगे, तो ट्रंप का जवाब था,

"नहीं. इकोनॉमिक फोर्स का."

ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

"अगर आप आर्टिफिशियल रूप से खींची गई रेखा को हटा दें तो आप पाएंगे कि नेशनल सिक्योरिटी ज्यादा अच्छी होगी. ये मत भूलिए, हम मूल रूप से कनाडा की रक्षा करते हैं."

वहीं ट्रूडो का बयान प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा के एक दिन बाद आया. कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे उनके उत्तराधिकारी हो सकते हैं. पियरे ने भी अमेरिका के विलय की चर्चा पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा,

"कनाडा कभी भी (अमेरिका का) 51 वां राज्य नहीं बनेगा. हम एक महान और स्वतंत्र देश हैं."

लेकिन ट्रंप को इन सभी प्रतिक्रियाओं से कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने कनाडा पर अमेरिकी झंडे की तस्वीर पोस्ट कर दी. राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर "अमेरिका की खाड़ी" करने की योजना का भी खुलासा किया है.

वीडियो: America: ट्रंप पर हमला किसने किया? क्या बोले Elon Musk, Joe Biden और Kamla Harris?

Advertisement