The Lallantop

दिल्ली में जबरदस्ती महिला को बस में खींचा, किया गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Bus Gang Rape: ये घटना 12 मई की है. महिला ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ जारी है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है (PHOTO-AajTak)

देश की राजधानी दिल्ली से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला के साथ एक प्राइवेट स्लीपर बस में कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 12 मई की है. महिला ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, बस की खिड़कियां टिंटेड थीं, जिनकी अनुमति नहीं है. ये भी कहा जा रहा है कि बस में कथित तौर पर आपातकालीन निकास माने Emergency Exit की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. इसे लेकर भी कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता ने क्या बताया?

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया, जिसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसे बस से बाहर फेंक दिया गया. पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और मेडिकल जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक पुलिस ने अभी तक न तो बस का रूट बताया है और न ही वे सटीक हालात बताए हैं, जिनमें यह घटना हुई. आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर से पुलिस पूछताछ कर रही है और बस से जुटाए गए सबूतों की जांच की जा रही है. इस जांच में फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जिससे जांच में कोई कमी न रहे.

अधिकारियों ने बताया कि वे घटनाओं के सीक्वेंस का पता लगा रहे हैं और आगे की जानकारी जुटा रहे हैं. यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय क्या बस चल रही थी और क्या कथित अपराध के दौरान कोई अन्य यात्री भी उसमें मौजूद था. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के हाथ में है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. अधिकारियों ने अभी तक आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िताओं के अबॉर्शन पर केंद्र को क्या आदेश दिया?

Advertisement

Advertisement