The Lallantop

BJP सरकार दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करेगी, आतिशी का दावा- अब सब योजनाएं बंद होंगी

दिल्ली सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का फैसला लिया है. AAP विधायक आतिशी ने इस फैसले को लेकर ही BJP सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कुछ और भी दावे किए हैं.

Advertisement
post-main-image
250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का फैसला हुआ है | फाइल फोटो: आजतक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने BJP की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि BJP सरकार, AAP सरकार द्वारा चलाई गईं सभी योजनाएं बंद करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का फैसला लिया है. आतिशी ने इस फैसले को लेकर ही सरकार पर निशाना साधा है. क्या है ये पूरा मामला आइए जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शुक्रवार, 07 मार्च को आतिशी ने एक्स पर अपने एक ट्वीट में लिखा,

'चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल जी ने चेतावनी दी थी कि भाजपा जीत गई तो मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल, फ्री बिजली-पानी-बस यात्रा सब बंद हो जायेंगे. मोदी जी ने दावा किया कि कुछ बंद नहीं होगा. आज अरविंद केजरीवाल जी की बात सच निकल आई.'

Advertisement

दिल्ली की पूर्व सीएम ने आगे लिखा,

'भाजपा सरकार मोहल्ला क्लिनिक बंद करने जा रही है. यह तो शुरुआत है. जल्द ही फ्री बिजली, फ्री पानी, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, फ्री शिक्षा - सब बंद होगा…देखते जाइए…'

BJP सरकार क्यों बंद कर रही 250 मोहल्ला क्लिनिक?  

गुरुवार, 06 मार्च को दिल्ली की नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 250 मोहल्ला क्लिनिक को तुरंत बंद करने का निर्णय लिया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को 100 दिन में मजबूत बनाने के सरकार के प्लान के तहत ये निर्णय लिया गया है.

Advertisement

दिल्ली सचिवालय में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,

'मोहल्ला क्लिनिक फ्रॉड का अड्डा हैं. करीब 250 मोहल्ला क्लिनिक केवल कागजों पर चल रहे हैं. जबकि इनके लिए किराए पर जमीन ली गई है. किराए का गलत इस्तेमाल हो रहा है. इसलिए ऐसे क्लिनिकों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश पारित किया गया है.'

बता दें कि AAP सरकार ने अक्टूबर 2015 में मोहल्ला क्लिनिक बनाए थे. 23 अगस्त, 2023 तक शहर में 533 मोहल्ला क्लिनिक बना दिए गए थे.

वीडियो: बंद मोहल्ला क्लिनिक, गायब दवा..., लल्लनटॉप के कैमरे में सब कैद, देखें वीडियो

Advertisement