The Lallantop

IPL में सट्टेबाज़ी का ऐसा शौक, खुद का करवाया अपहरण और पापा से मांगी फिरौती, पता है फिर क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि उधारी की ज़िंदगी और सट्टेबाज़ी की आदत ने लड़के को कर्ज़े में डाल दिया. इसी वजह से उसने खुद के ही अपहरण का प्रपंच रचा. अपनी इस स्कीम में उसने दो दोस्तों को भी शामिल कर लिया था. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि पकड़ा गया.

Advertisement
post-main-image
शुरुआती जांच में पता चला है कि सतीश गुप्ता अपने महंगे शौक की वजह से काफी कर्ज़े में था. (फोटो- AI Image)
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

एक युवक अपने महंगे शौक की वजह से मुसीबत में पड़ गया. आरोप है कि वह महंगी चीज़ों का शौकीन था. इसी वजह से उसने काफी कर्ज़ लिया हुआ था. इसे चुकाने के लिए उसने खुद के अपहरण की झूठी साज़िश रची (Conspiracy Of Fake Kidnapping In Indore). आरोपी ने एक लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है. मुख्य आरोपी का नाम सतीश गुप्ता है. इस हरकत में उसके दो दोस्त आरुष अरोड़ा और तेजवीर सिंह संधू ने उसका साथ दिया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी IPL के मैचों में सट्टेबाज़ी भी करता था. 

यह भी पढ़ेंः आठ साल की शादी...दो बच्चे, पति ने खुशी-खुशी प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

Advertisement

25 मार्च के रोज़ सतीश के पिता को एक फोन आया. उन्हें बताया गया कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है. पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को ढूंढने के लिए टीम बनाई और फिर पूरे मामले का खुलासा हुआ. ACP देवेंद्र सिंह धुर्वे ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, 

इंदौर के रहने वाले श्रीराम गुप्ता ने अपने बेटे के अपहरण की जानकारी दी थी. युवक को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान कर्ज़ और महंगे शौक की बात सामने आई थी.

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

ACP के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को कुछ तकनीकी सबूतों पर शक हुआ. इसके बाद उसके दोनों दोस्तों लोकेशन ट्रेस करके उन्हें धर-दबोचा गया. जब सख़्ती से उनसे पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है.

Advertisement

वीडियो: Rana Sanga पर समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर बवाल, तोड़फोड़, धमकियां और लाठीचार्ज...

Advertisement