अमेरिका के कोलोराडो में एक महिला पुलिसकर्मी के कथित तौर पर पोर्नोग्राफी में लिप्त पाए जाने की चर्चा है. इस डिप्टी शेरिफ़ (अमेरिकी काउंटी में क़ानूनी मामलों का अफ़सर) ने अपनी जिंदगी का ये दूसरा पहलू उजागर होने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके विभाग को पता चल गया था कि वो एडल्ट मूवी बनाने में शामिल थीं.
पुलिस की नौकरी करते हुए महिला अधिकारी ने बनाई पोर्न फिल्में, पता चला तो बताई वजह
शैनॉन ने बताया कि उन्होंने एक महीना एडल्ट फिल्मों में काम किया था. और इस दौरान उन्होंने कोई आधा दर्जन अडल्ट सीन शूट किए.
.webp?width=360)

44 साल की शैनॉन लॉफलैंड अरापाहो काउंटी में शेरिफ़ के दफ़्तर में काम करती थीं. न्यूयॉर्क पोस्ट की ख़बर के मुताबिक़ शैनॉन का कहना है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण पोर्न फिल्मों में काम करने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के लिए पैसे जुटाने के लिए मजबूर थीं.
शैनॉन ने बताया कि उन्होंने एक महीना एडल्ट फिल्मों में काम किया था. और इस दौरान उन्होंने कोई आधा दर्जन अडल्ट सीन शूट किए. शैनॉन का कहना है कि ये काम करने की वजह थी उनके ऊपर बढ़ता कर्ज़. वो आगे बताती हैं कि जून 2023 में आई एक आंधी में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था. इस वजह से उनका 5 लाख डॉलर (लगभग सवा चार करोड़ रुपये) का नुकसान हो गया. उन्हें इंश्योरेंस भी नहीं मिला. महंगी ब्याज दर और अपने घरेलू खर्चों की वजह से उनके आर्थिक हालात काफ़ी बिगड़ गए थे.
ऐसे में उन्होंने पैसों के खातिर एडल्ट फिल्मों का रुख किया. शैनॉन बताती हैं कि उनके पति ने इस फैसले में उनका साथ दिया. शैनॉन कहती हैं,
“लोग मुझे मेरे काम की वजह से जज कर सकते हैं. वो कह सकते हैं कि पैसे कमाने के और बेहतर तरीके हैं. लेकिन, उस वक़्त मेरे पास और कोई विकल्प मौजूद नहीं था. इसलिए मैंने यही रास्ता चुना.”
हालांकि, शैनॉन ने यह क़बूला कि उन्होंने अपनी नौकरी के नियमों को तोड़ा है. उन्हें एडल्ट फिल्मों में काम करने से पहले विभाग से इजाज़त लेनी चाहिए थी, जो उन्होंने नहीं ली.
उनके विभाग के अधिकारियों को जब शैनॉन के वीडियोज के बारे में पता चला, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. जब सारी जानकारी सामने आई तो शैनॉन ने खुद माना कि वो अडल्ट कॉन्टेंट बना रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं कबूल करती हूं कि मैंने एडल्ट फिल्मों में काम किया है. और मैं नहीं चाहती कि शेरिफ़ ऑफिस का समय इस जांच में बर्बाद हो.”
इस मामले में शेरिफ़ ऑफिस के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है. एक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया, “यह मामला निजता से भी जुड़ा है. इसलिए हम इस पर अभी कुछ नहीं कह सकते.”
शैनॉन ने बीते सफ्ताह 3 दिसंबर को अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया था. वह अपने भविष्य के बारे में सोच रही हैं. उन्होंने दोबारा एडल्ट फिल्मों में काम करने की संभावना को नहीं नकारा है.
वीडियो: VHP के कार्यक्रम में इलाहाबाद के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने ऐसा क्या कहा कि वीडियो वायरल हो गया!


















